लाइव न्यूज़ :

ताली बजाते ही मिल जाएगा गुम हुआ फोन, खुद बताएगा कि "मैं यहां हूं"! 

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 2, 2018 18:49 IST

एंड्रॉएड ऐप आपकी ताली की आवाज से फोन को जगा देगी और आपका फोन खुद ही बोलकर बताएगा कि मैं यहां इस कोने में पड़ा हूं।

Open in App

हम में से कई लोगों को अपना स्मार्टफोन कहीं रख के भूल जाने की आदत होती है। कई बार जब हम अपना फोन कहीं भी रखकर भूल जाते हैं, तो उसे ढूंढने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ती है। वहीं, किसी जरूरी वक्त पर फोन का न मिलना परेशानी बन जाती है। ऐसे में अगर हमें दूसरों से मदद लेनी पड़ती है या अगर आपके पास दो फोन हैं तो आप दूसरे सिम से कॉल करके पता करते हैं कि फोन कहां है, लेकिन अगर आपका गुम हुआ स्मार्टफोन साइलेंट मोड पर रखा हो तो क्या करेंगे आप?

ऐसी स्थिति से बचने के लिए एक खास मोबाइल ऐप आपका काम बहुत आसान कर देगी। इस ऐप की मदद से आप तालियों से अपना फोन सर्च कर पाएंगे। Clap to Find नाम की यह एंड्रॉएड ऐप आपकी ताली की आवाज से फोन को जगा देगी और आपका फोन खुद ही बोलकर बताएगा कि मैं यहां इस कोने में पड़ा हूं। इससे आप अपना फोन सेकंडों में खोज लेंगे। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Clap to Find की क्‍या हैं खासियतें

यह ऐप फोन के साइलेंट मोड में जाते ही अपने आप ऑन हो जाती है, ताकि फोन खोजने से न मिले तो ताली बजाकर आप अपने फोन को नींद से जगा सकते हैं। कमरे में अगर अंधेरा है तो ताली बजाकर अपने फोन को जगाना वाकई कमाल का फीचर होगा। यहीं नहीं Clap to Find ऐप स्‍टैंडबाई मोड में भी आप‍के फोन की बैटरी खर्च नहीं करती।

कुछ आसान स्‍टेप्‍स से जानिए यह ऐप कैसे करता है काम?

-सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर लें।

-आप इस ऐप पर आसानी से Clap to Find फीचर ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करके पहली बार में आपको तीन बार ताली बजानी होगी जिससे यह फीचर एक्‍टीवेट हो जाएगा।

-यह ऐप आपकी ताली को रिकॉर्ड कर लेती है। अब जब भी आपका स्मार्टफोन तीन बार आपकी ताली की आवाज सुनेगी तो फोन को साइलेंट या स्‍क्रीन ऑफ मोड से तुरंत एक्‍टीवेट कर देती है।

-इसके साथ ही आपका फोन कौन सी आवाज में आपको जवाब देगा इसे भी आप सेट कर सकते हैं। इसे सेट करने के लिए आपको ऐप की सेटिंग्‍स में जाकर इसे सेट करना होगा। आवाज देने के बजाय अगर आप चाहें तो अपने फोन को सिर्फ वाइब्रेट करने या लाइट फ्लैश करने की कमांड भी यहां से दे सकते हैं।

-इसके अलावा आपका फोन कितनी देर तक आवाज देगा इसे भी आप सेट कर सकते हैं।

-आप चाहें तो भीड़ वाली जगह में Clap डिटेक्शन को आसानी से ऑफ भी कर सकते हैं।

-ताली की आवाज को सुनने की फोन की सेंस्‍टीविटी को भी आप आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, ताकि ऐसा न हो कि कहीं दूर से बजने वाली ताली सुनकर ही आपका फोन अलार्म बजाने लगे।

टॅग्स :एंड्रॉयड ऐप्सएंड्राइडस्मार्टफोनऐपमोबाइलमोबाइल ऐपटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की