लाइव न्यूज़ :

TikTok: चीनी वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ पर बैन, सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर ब्रिटिश सरकार ने रोक लगाई, अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और भारत पहले ही कर चुके है कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 20:18 IST

TikTok: अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और भारत पहले ही अपने देशों में टिकटॉक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी कंपनी ने उपयोगकर्ताओं का डेटा चीनी सरकार के साथ साझा करने के आरोपों का खंडन किया है।टिकटॉक द्वारा सरकारी डेटा और सूचनाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।यह कदम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर उठाया गया है। 

लंदनः सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर ब्रिटिश सरकार ने सरकारी फोन पर चीनी वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। कैबिनेट कार्यालय मंत्री ओलिवर डाउडेन ने बृहस्पतिवार को संसद में इस बाबत घोषणा की। अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और भारत पहले ही अपने देशों में टिकटॉक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा चुके हैं।

हालांकि, इस ऐप के स्वामित्व वाली चीनी कंपनी ने उपयोगकर्ताओं का डेटा चीनी सरकार के साथ साझा करने के आरोपों का खंडन किया है। डाउडेन ने सांसदों से कहा कि इस तरह के जोखिम की आशंका है कि टिकटॉक द्वारा सरकारी डेटा और सूचनाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसलिए आज हम इस ऐप (टिकटॉक) को सरकारी उपकरणों पर प्रतिबंधित कर रहे हैं।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर उठाया गया है। 

टॅग्स :टिक टोकचीनअमेरिकादिल्लीऋषि सुनकजो बाइडननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की