लाइव न्यूज़ :

8GB रैम वाले लैपटॉप की ये है टॉप 5 लिस्ट, गेमिंग के लिए है बेस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 24, 2019 7:04 AM

Top 5 Laptop with 8GB Ram: अगर आप एक बेहतरीन लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं जिसकी रैम और स्टोरेज ज्यादा हो तो हम इस खबर में आपको 8GB रैम के साथ आने वाले बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट की मानें तो मात्र 2GB रैम से उनका window 10 आराम से चल सकता हैएक लैपटॉप को इंटरनेट ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्म करने के लिए चाहिए 8GB रैम

Top 5 Laptop with 8GB Ram: एक लैपटॉप को आराम से बिना किसी रुकावट के काम करने के लिए कितनी रैम की आवश्यकता होती है? यह सवाल अक्सर लैपटॉप खरीदते वक्त हमारे दिमाग मे आता है, क्योंकि रैम ही है जो लैपटॉप में सभी सॉफ्टवेयर्स और प्रोसेसिंग को चलाता है। कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मानें तो मात्र 2GB रैम से उनका window 10 आराम से चल सकता है। पर क्या 2GB रैम से आपका लैपटॉप मल्टीटास्किंग कर सकता है? इसका जवाब नहीं है, क्योंकि एक लैपटॉप को इंटरनेट ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्म करने के लिए चाहिए 8GB रैम। इतनी रैम में आपका ऑपरेटिंग सिस्टम चाहे वो कोई भी विंडोज या फिर लिनेक्स सॉफ्टवेयर टेस्टिंग हो या ऑनलाइन वीडियो, इन सबको बिना रुकावट से चलाने के लिए 8GB रैम ही बेस्ट है।

आज हम आपको ऐसे है 5 लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे है, जिनमें 8GB रैम के साथ ही कई ऐसे फीचर्स है जो आपके छोटे से बड़े कामों को एक साथ बिना किसी दिक्कत के कर सकते है। तो आइए देखते हैं ऐसे कुछ बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट....

Acer Swift 3

Acer Swift 3

यह 8GB रैम के साथ-साथ उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो एक हल्का और पतला स्लीक डिजाइन वाला लैपटॉप पसंद करते हैं। इस लैपटॉप की 13 इंच की नॉन ग्लेयर स्क्रीन है। एसर स्विफ्ट 3 की बेस्ट चीज यह है कि यह लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों को नुकसान नहीं होने देती।

इसका टचपैड भी फास्ट काम करता है। इसकी 8GB रैम मदरबोर्ड से जुड़ी हुई है जो इसके परफॉर्मेंस को और बढ़ाती है। इसमे इंटेल का core i5 प्रोसेसर लगा हुआ है । UHD ग्राफ़िक्स 620 ग्राफिक कार्ड भी लगा हुआ है। यह लैपटॉप विंडोज 10 के साथ आता है। Acer Swift 3 का वजन मात्र 1.30 किलोग्राम है।

स्पेसिफिकेशन

OS    : Windows 10 HomeDisplay    : 13.3" (1920 x 1080)Processor : i5-8250U | 1.60 GHzMemory    : NA DDR4 SDRAM/nullGB nullWeight    : 1.30 kgDimension: 308.8 mm x 214 mm x 15.9 mmGraphics Processor: UHD Graphics 620

Asus VivoBook 14 (X412FJ)

Asus VivoBook 14 (X412FJ)

यह लैपटॉप कुछ ही समय पहले लॉन्च हुआ है। आसुस का वीवोबुक 14 काफी हल्का ओर स्लिम है। इसके कीबोर्ड के पीछे छोटी लाइट्स लगी है और इसका टचपैड एक प्रिसिशन टचपैड है। इसकी खासियत है इसमें MX250 ग्राफिक कार्ड लगा हुआ है।

यह लैपटॉप Window 10 होम के साथ आता है। इसमें इंटेल का 8th जनरेशन का core i5 प्रोसेसर लगा हुआ है। 8GB रैम के साथ इसमें 512GB की SSD भी लगी हुई है जिससे फंक्शन तेज होते है। इसका वजन मात्र 1.5 किलोग्राम है।

स्पेसिफिकेशन

OS : Windows 10 HomeDisplay    : 14" (1920 X 1080)Processor : Intel 8th Gen Core i5 | NAMemory    : 512 GB SSD/8GB DDR4Weight    : 1.5 KgDimension: 322 x 212 x 19.9 mmGraphics Processor: NVIDIA GeForce MX230 (2GB vRAM)

Asus VivoBook S14 (S406UA)

Asus VivoBook S14 (S406UA)

आसुस वीवोबुक एस14 लैपटॉप को 2018 में लॉन्च किया गया था। आज भी यह लैपटॉप काफी यूजफुल और पॉपुलर है। लैपटॉप की लुक्स और लाइट वेट के कारण यूजर्स ने इसे काफी पसंद किया है। अगर हल्के बिल्ट क्वालिटी को थोड़ा अनदेखा किया जाए तो यह एक बेहतर लैपटॉप है।

खासियत की बात करें तो इसमें ड्यूल स्पीकर्स है जो क्लियर और क्रिस्प ऑडियो क्वालिटी देता हैं। यह लैपटॉप भी window 10 होम के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 14 इंच की है। इसमें भी 8th जनरेशन core i5 प्रोसेसर लगा हुआ है। 8GB रैम के साथ 256GB की SSD भी इसमे मौजूद है। इसमें UHD ग्राफ़िक्स 620 कार्ड भी लगा हुआ है। इसका वजन मात्र 1.2 किलोग्राम है।

स्पेसिफिकेशन

OS : WindowsScreen Size (inch) : 10Resolution : 1800x1200Memory : 128 GB SSD/4 GBDisplay Technology : PixelSenseBattery Life : 6 hoursProcessor | Processor Cores | Processor Speed : Intel’s Pentium Gold 4415Y|dual| 1.6 GHzDimensions : NAPrice: Rs. 38599 

The Microsoft Surface Go

The Microsoft Surface Go

अगर आप परफॉर्मेंस के साथ ही एक पोर्टेबल डिवाइस की तलाश कर रहे हैं तो Microsoft Surface Go आपके लिए एक कमाल का ऑप्शन हो सकता है। इसकी स्क्रीन 10 इंच की है, जिसका रेजोल्यूशन 1800x1200 pixels है।

Surface Go के साथ आप  सरफेस गो टाइप कवर कीबोर्ड और Surface पेन भी आप खरीद सकते हैं। साइज में छोटा होने की वजह से इसमे 4GB रैम ओर 128GB SSD लगी हुई है। इसकी बैटरी 6 से 6.5 घंटो तक एक बार चार्जिंग पे चल सकती है।

स्पेसिफिकेशन

OS: WindowsScreen Size (inch) : 10Resolution : 1800x1200Memory : 128 GB SSD/4 GBBattery Life: 6 hoursProcessor | Processor Cores | Processor Speed: Intel’s Pentium Gold 4415Y|dual|1.6 GHzPrice: Rs. 38599

Asus F570

Asus F570

Asus F570 उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो फोटो और वीडियो एडिटिंग के साथ गेम्स खेलने के शौकीन है। इसका कीबोर्ड काफी सॉफ्ट और शानदार है। इसकी स्क्रीन 15.6 इंच की है। इसमें AMD का  Ryzen 5 प्रोसेसर लगा हुआ है।

इसमें AMD का ही रेडॉन वेगा 8 ग्राफ़िक्स कार्ड भी लगा हुआ है। 8GB रैम के साथ इसमें 1TB का स्टोरेज उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन

OS : Windows 10Display : 15.6" (1920 X 1080)Processor : AMD Ryzen 5 | NAMemory : 1TB SATA/8GB DDR4Weight : 1.9Graphics Processor : AMD Radeon Vega 8

टॅग्स :लैपटॉपअसुसमाइक्रोसॉफ्टएसर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसुंदर पिचई ने 1000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद दिए ये संकेत! नौकरी पर मंडराता खतरा

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, एप्पल को पीछे छोड़ा

विश्वचैटजीपीटी पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया, ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट से ठनी लड़ाई

कारोबारसैम ऑल्टमैन ओपनएआई में एक बार फिर सीईओ के पद पर देंगे सेवा, सत्या नडेला ने इसके लिए निभाई अहम भूमिका

कारोबारAI की दुनिया में काम रहेगा जारी, सैम ऑल्टमैन ने कहा- "सत्या और मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है यह सुनिश्चित करना कि OpenAI का विकास जारी रहे"

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनिया2024 में लॉन्च होंगे एप्पल के कई नए उत्पाद, आईफोन-16, विजन प्रो, एप्पल वॉच एक्स और नया आईपैड आएंगे बाजार में

टेकमेनियाTRAI Monthly Customer Figures: वोडाफोन आइडिया को कोई राहत नहीं, 20.44 ग्राहक ने छोड़ दिया साथ, जानें रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का हाल

टेकमेनिया2023 में व्हाट्सएप ने भारत में सात करोड़ से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया, ये थे कारण

टेकमेनियाखुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए इसरो का अगले 5 वर्षों में 50 सैटेलाइट भेजने का मिशन

टेकमेनियाParliament Passes Telecommunications Bill: फर्जी तरीके से सिम हासिल किया तो तीन साल की सजा और 50 लाख रुपये जुर्माना, 138 साल पुराने टेलीग्राफ अधिनियम निरस्त, जानें क्या हुए बदलाव