लाइव न्यूज़ :

BSNL के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 30GB डाटा, जियो और एयरटेल से होगी कड़ी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 3, 2018 15:34 IST

कंंपनी के इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 30GB डाटा की सुविधा मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल ने 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च कियायूज़र को 30 जीबी डाटा मिलेगा इस प्लान में

नई दिल्ली, 3 मार्च। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने अन्य टेलिकॉम कंपनियों को मात देने के लिए नया प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान के मुताबिक कंपनी अपने पोस्टपेड यूजर्स को 399 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 30GB डाटा की सुविधा दे रही। कंपनी का यह प्लान 1 मार्च से एक्टिव हो चुका है। बीएसएनएल ने यह प्लान Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को मिलेगा 3,595 रुपये का फायदा और 336GB डाटा फ्री

BSNL का क्या है ये ऑफर

आपको बता दें कि BSNL ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया है। जिसमें यूजर को 30GB डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल के इस प्लान की खासियत है कि इसमें डाटा का इस्तेमाल करने के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है। यह प्लान का इस्तेमाल मौजूदा और नए दोनों यूजर्स कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी के इस प्लान में केरल के यूजर्स को जहां 4G स्पीड मिलेगी, वहीं दूसरे स्टेट के यूजर्स को 3G की स्पीड दी जाएगी। इसके साथ ही इस प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से एसटीडी और लोकल कॉल का चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही रोमिंग में की गईं कॉल भी पूरी तरह फ्री होगी।

इस प्लान की जानकारी हाल ही में BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने ट्वीट करके दी थी।

इसे भी पढ़ें: Idea ने शुरू की अपनी VoLTE सर्विस, इन शहरों के यूजर्स को मिलेगा फायदा

Jio, Airtel और Vodafone के इन प्लान से होगी टक्कर

बीएसएनएल के इस प्लान की सीधी टक्कर एयरटेल और वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान तथा आइडिया के 389 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि इस कीमत में एयरटेल और वोडाफोन के 20 जीबी डाटा देते हैं। वहीं जियो 409 रुपये के प्लान में 30 जीबी डाटा देता है।

टॅग्स :जिओबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की