नेटफ्लिक्स के कुछ यूज़र्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अब 1 दिसंबर से कुछ डिवाइस पर नेटफ्लिक्स वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में कुछ सैमसंग स्मार्ट टीवी और मीडिया प्लेयर रोकू शामिल हैं।
सैमसंग स्मार्ट टीवी जो साल 2010 और 2011 में बनी है उसपर नेटफ्लिक्स ऐप काम नहीं करेगा। इसके साथ ही रोकू कंपनी के मीडिया प्लेयर जैसे रोकू 200सी, रोकू 2050 एक्स, रोकू 2100 एक्स, रोकू एचडी, रोकू एसडी, रोकू एक्सडी और रोकू एक्सआर में नेटफ्लिक्स ऐप सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं, सैमसंग सपोर्ट पेज केअनुसार टेक्निकल लिमिटेशन के चलते इन डिवाइसेज़ में नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग नहीं चल सकता।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्ट टीवी मॉडल्स की इन-बिल्ट नेटफ्लिक्स ऐप अब काम नहीं करेगी। हालांकि अमेज़न फायर टीवी स्टिक, ऐपल टीवी, सोनी प्लेस्टेशन जैसे एक्सटर्नल डिवाइस के मीडियम से आप लॉगइन करेंगे तो इन मॉडल पर भी नेटफ्लिक्स का चलाना पॉसिबल हो सकता है।
सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए टीवी मॉडल कोड जानने का उपाय बताया है। उसके लिए सबसे पहले मेन्यु (Menu) पर जाना होगा। उसके बाद सपोर्ट (Support) पर क्लिक करें। कांटेक्ट सैमसंग (contact samsung) पर जाएं। यहां आपको अपनी TV का Model कोड दिख जाएगा।