लाइव न्यूज़ :

Apple पर लगा फीचर चोरी करने का आरोप, केस दर्ज, जानें उस एप में क्या है खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 13:27 IST

ब्लिक्स ने एपल पर केस करते हुये पेटेंट कॉपी से हुए नुकसान का हर्जाना और लीगल फीस की मांग किया है। हालांकि इस मामले में एपल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर कोई एप ऐसा है जिसे बिना ईमेल के एक्सेस नहीं किया जा सकता तो यह फीचर यूजर का एक टेंपररी आईडी बना देता है।ब्लिक्स ने इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में केस भी दायर कर दिया है।

स्मार्टफोन कंपनियों पर अक्सर एक-दूसरे की टेक्नॉलॉजी चोरी या कॉपी करने का आरोप लगता रहता है। कभी डिजाइन तो कभी सॉफ्टवेयर या फीचर चोरी करने के आरोप। इस मामले में नया नाम आया है एपल का। ब्लूमेल बनाने वाली कंपनी ब्लिक्स (Blix) ने आरोप लगाया है कि एपल ने ios 13 में दिये गये 'Sign in with Apple' फीचर को कॉफी किया है।

ब्लिक्स ने आरोप लगाया है कि एपल का फीचर उसके द्वारा फाइल किये गये एक पेटेंट से काफी हद तक मिलता-जुलता है। एपल ने इस फीचर को सबसे पहले WWDC 2019 में पेश किया था।

जिस फीचर को एपल पर चुराने का आरोप लगाया है वही फीचर एपल को एक मामले में खास बनाता है। जिसके जरिये यूजर्स बिना असली ईमेल आईडी इस्तेमाल किये हुए एप्स में साइन इन कर सकते हैं। इसमें लॉगइन को फेस आईडी या फिर टच आईडी के जरिये वेरीफाई किया जाता है। यही वह फीचर है जिसके जरिये एपल यूजर सिर्फ एपल आईडी के जरिये एक टच से एप्स और सर्विसेज को यूज कर सकते हैं।

अगर कोई एप ऐसा है जिसे बिना ईमेल के एक्सेस नहीं किया जा सकता तो यह फीचर यूजर का एक टेंपररी आईडी बना देता है। ब्लिक्स ने इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में केस भी दायर कर दिया है। ब्लिक्स का दावा है कि साल 2017 में उसने इस टेक्नॉलॉजी का पेटेंट कराया था।

ब्लिक्स ने एपल पर केस करते हुये पेटेंट कॉपी से हुए नुकसान का हर्जाना और लीगल फीस की मांग किया है। हालांकि इस मामले में एपल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। एपल पर लगे आरोप अगर सही साबित होते हैं और वह इस सर्विस को आईफोन यूजर के लिये जारी रखना चाहता है तो इसके लिये ब्लिक्स को भारी भरकम भुगतान करना होगा।

टॅग्स :एप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की