लाइव न्यूज़ :

Amazon ने शुरू की नई सर्विस, आपकी एक आवाज में प्ले होंगे आपके फेवरेट गाने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 1, 2018 12:28 IST

अमेजन प्राइम मेंबर्स को ऐड फ्री म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।Alexa वॉयस सपोर्ट दिया गया हैअमेज़न प्राइम म्यूजिक भारत में पहले से मौजूद 'Google Play Music', 'Savan', 'Wynk' और 'Gaana' जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है।

नई दिल्ली, 1 मार्च। ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने यूजर्स के लिए अपने नई सर्विस की शुरूआत कर दी है। अमेजन ने अपना ‘Prime Music’ लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक सर्विस को पिछले साल एक्सक्लूसिव तौर पर पर Eco डिवाइस के लिए पेश किया था लेकिन अब यह सेवा सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ ही इस सर्विस का लाभ आप डेस्कटॉप वर्जन पर ले सकते हैं। यानी कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक का डेस्कटॉप वर्जन भी पेश किया है।

अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को उनके सालाना मेंबरशिप के साथ प्राइम वीडियो की सर्विस फ्री में दे रहा है। यानी कि अमेजन प्राइम मेंबर्स को इसके लिए अलग से भुगतान करने की जरुरत नहीं होगी। वहीं, अमेजन प्राइम मेंबर्स को ऐड फ्री म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी। अमेजन ने साल 2016 में भारत में अपनी प्राइम सर्विस शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें: Aircel ने दिवालिया घोषित करने के लिए NCLT को दी अर्जी, यूजर्स को होगा नुकसान

अमेजन ‘Prime Music’ की कीमत और उपलब्धता

यूजर्स के लिए यह सर्विस एंड्रॉयड व आईओएस मोबाइल फोन ऐप, डेस्कटाप ऐप व वेब प्लेयर, अमेजन फायर टीवी स्टिक तथा अमेजन इको उपकरणों पर उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि कंपनी की प्राइम सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को 999 रुपये सालाना देने होंगे।

कैसा है Amazon Prime Music

इस सर्विस में यूजर्स हिंदी के अलावा इंग्लिश, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, गुजराती, मलयालम और राजस्थानी भाषा में गाने सुन सकेंगे।

इस म्यूजिक सर्विस में यूजर्स को ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसमें Alexa वॉयस सपोर्ट मिलेगा जिससे आप अपनी आवाज से गाने सर्च कर गाने सुन सकेंगे।

कंपनी ने दावा किया है कि अमेजन प्राइम म्यूजिक इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के लाखों गाने मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: केवल 9 फीसदी कंपनियां चाहती हैं फुल डिजिटलाइजेशन: रिपोर्ट

कहा जा रहा है कि अमेज़न प्राइम म्यूजिक भारत में पहले से मौजूद 'Google Play Music', 'Savan', 'Wynk' और 'Gaana' जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है। मगर इन ऐप्स के बीच अपनी जगह बनाना प्राइम म्यूज़िक के लिए चुनौती हो सकती है क्योंकि सावन जैसे ऐप के लिए यूज़र्स को किसी भी तरह से पैसे नहीं देने होते हैं यानी कि इन्हें आसानी से फ्री में सुना जा सकता है।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की