लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम से लेकर एप्पल म्यूजिक तक, जानिए आपके लिए कौन सी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है बेहतर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 20, 2018 13:50 IST

हम आपको गाना, विंक, एप्पल म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप फैसला कर पाएं कि आपके लिए इनमें से कौन ज्यादा बेहतर रहेगा।

Open in App

ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने यूजर्स के लिए अपने नई सर्विस की शुरूआत कर दी है। अमेजन ने अपना ‘Prime Music’ लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक सर्विस को पिछले साल एक्सक्लूसिव तौर पर पर Eco डिवाइस के लिए पेश किया था लेकिन अब यह सेवा सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ ही इस सर्विस का लाभ आप डेस्कटॉप वर्जन पर ले सकते हैं। यानी कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक का डेस्कटॉप वर्जन भी पेश किया है।

माना जा रहा है कि अमेजन प्राइम म्यूजिक भारत में पहले से मौजूद 'Google Play Music', 'Apple Music', 'Wynk' और 'Gaana' जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है। मगर इन ऐप्स के बीच अपनी जगह बनाना प्राइम म्यूज़िक के लिए चुनौती हो सकती है। हम आपको गाना, विंक म्यूजिक, जियो म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप फैसला कर पाएं कि आपके लिए इनमें से कौन ज्यादा बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 30GB डाटा, जियो और एयरटेल से होगी कड़ी टक्कर

Amazon Prime Music

इस सर्विस में यूजर्स हिंदी के अलावा इंग्लिश, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, गुजराती, मलयालम और राजस्थानी भाषा में गाने सुन सकेंगे। इस म्यूजिक सर्विस में यूजर्स को ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें Alexa वॉयस सपोर्ट मिलेगा जिससे आप अपनी आवाज से गाने सर्च कर गाने सुन सकेंगे। कंपनी ने दावा किया है कि अमेजन प्राइम म्यूजिक इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के लाखों गाने मौजूद है। अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को उनके सालाना मेंबरशिप के साथ प्राइम वीडियो की सर्विस फ्री में दे रहा है। यानी कि अमेजन प्राइम मेंबर्स को इसके लिए अलग से भुगतान करने की जरुरत नहीं होगी। वहीं, अमेजन प्राइम मेंबर्स को ऐड फ्री म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी।

Google Play Music

गूगल ने पिछले साल अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूजिक की सभी सेवाओं को भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। गूगल प्ले म्यूजिक पर भी यूजर्स अमेजन प्राइम म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों के अलावा करीब चार करोड़ रिजनल भाषाओं, नेशनल और इंटरनेशनल गाने सुन सकते हैं। गूगल की इस सर्विस को आप एंड्रॉयड, iOS और वेब पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसमें आप ऑफलाइन भी गानों का मजा ले सकते हैं। इसमें अपने पसंदीदा गानों को बिना डाउनलोड किए ऑफलाइन मोड में भी सुना जा सकता है। ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि इसमें 30 दिन के लिए फ्री ट्रायल दिया जाता है जिसके बाद इसमें ऑनलाइन गाने सुनने के लिए यूजर को सब्सक्रिब्शन लेना होता है।

Gaana

गाना यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है। इसका इंटरफेस इस्तेमाल करने में काफी आसान है। यूजर्स इस ऐप का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं हालांकि इसके एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ऑनलाइन मौजूद दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज से इसकी तुलना करें तो इसकी म्यूजिक लाइब्रेरी कुछ ज्यादा खास नहीं है। लेकिन इसके सोशल शेयरिंग फीचर की मदद से आप अपनी म्यूजिक एक्टिविटी को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐप में दिया गया यह फीचर म्यूजिक सुनने के अनुभव को बेहतर बनाता हैं। एंड्रॉयड समेत सभी प्लैटफॉर्म में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप की मदद से आप स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कंप्यूटर पर भी गाने सुन सकते हैं। गाना ऐप में आप बॉलीवुड म्यूजिक समेत दूसरे भारतीय गानों और इंटरनेशनल म्यूजिक तक का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को मिलेगा 3,595 रुपये का फायदा और 336GB डाटा फ्री

Wynk Music

Wynk म्यूजिक एयरटेल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है जो लंबे समय से बाजार में उपलब्ध है। एयरटेल यूजर्स के अलावा इसे दूसरे लोग भी इस्तेमाल करते हैं। ऐप में कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है, जिसे यूजर्स की ओर से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। एयरटेल यूजर्स इस ऐप का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन दूसरे यूजर्स को इस ऐप का प्रयोग करने के लिए पेमेंट करना होता है। ऐप से यूजर गानों को डाउनलोड भी कर सकता है। इस ऐप में आप बॉलीवुड के हिंदी गाने समेत दूसरी भाषाओं में गाने सुन सकते हैं। आपको बता दे कि यह ऐप अभी तक सभी प्लैटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।

Apple Music

आपको बता दें कि यह ऐप सिर्फ iOS पर काम करता है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने पसंद के गानों को सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसमें ऑनलाइन मोड पर भी गाना सुन सकते हैं। यूजर को इसमें ऑनलाइन गाना सुनने के लिए पहले के 3 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की