लाइव न्यूज़ :

Amazon Great Indian Festival सेल आज से शुरू, प्राइम मेबंर्स को मिलेंगे ये फायदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 9, 2018 11:21 IST

Amazon के Great Indian Festival सेल में अमेजन यूजर्स को प्रोडक्ट्स पर फ्लैट डिस्काउंट और लाइटनिंग डील्स मिलेगी। सेल में कैशबैक ऑफर्स और आसान पेमेंट के जरिए यूजर्स शॉपिंग कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon Great Indian Festival सेल छह दिनों तक चलेगी प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू6,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर यूजर्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरूआत आज से होने वाली है। अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू करेगी जबकि बाकी यूजर्स इस सेल का फायदा 9 तारीख की रात 12 बजे से उठा सकते हैं। Amazon के Great Indian Festival सेल की शुरूआत प्राइम मेबर्स के लिए एक दिन पहले की जाएगी। इसमें यूजर्स को कई शानदार डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। यूजर्स इस सेल में स्मार्टफोन्स, गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन समेत कई आइटम पर बंपर डील का फायदा ले सकते हैं।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेजन यूजर्स को प्रोडक्ट्स पर फ्लैट डिस्काउंट और लाइटनिंग डील्स मिलेगी। सेल में कैशबैक ऑफर्स और आसान पेमेंट के जरिए यूजर्स शॉपिंग कर सकेंगे। सेल में मिलने वाले डील्स और ऑफर्स का फायदा नॉन-प्राइम मेंबर्स से पहले Amazon प्राइम सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। अमेजन इंडिया पर प्रीपेड ऑर्डर के जरिए 6,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।

इन बैंक यूजर्स को मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival सेल के लिए एसबीआई बैंक से साझेदारी की है। SBI बैंक यूजर्स अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अमेजन पे बैलेंस को टॉप-अप कराने पर 300 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, आप इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई और बजाज फिनसर्व कार्ड के जरिए भी शॉपिंग कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड पर भी यूजर्स को ईएमआई की सुविधा दी जाएगी।

स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

कंपनी ने वादा किया है कि सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, लैपटॉप, कैमरा, स्पीकर और दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भारी कटौती के साथ फास्ट डिलिवरी की सुविधा मिलेगी। फेस्टिव होम में एलजी और बोश की वाशिंग मशीन, आईएफबी और बोश के माइक्रोवेव ओवन, टीसीएल और कॉम्पैक टीवी, सोनी होम थियेटर, व्हर्लपूल रेफ्रीजरेटर, आईएफबी डिशवाशर्स, फिलिप्स के लाइटिंग और किचन उपकरण, वनप्लस और शाओमी के स्मार्टफोन, आदि सामान मिलेंगे।

टॅग्स :अमेजनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की