लाइव न्यूज़ :

Jio को Airtel की कड़ी चुनौती, 99 रुपये के प्लान में मिलेगा अब डबल डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 16, 2018 14:44 IST

Airtel प्लान के तहत यूजर को 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

Open in App
ठळक मुद्देइस प्लान में यूजर को 2GB डेटा मिलेगाइस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की हैइस प्लान की सीधी टक्कर Jio के 98 रुपये वाले प्लान से होगी

नई दिल्ली, 16 जून: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Airtel को Jio से लगातार चुनौती मिल रही है। इसे देखते हुए कंपनी ने अपने 99 रुपये वाले प्लान को अपग्रेड किया है। इस प्लान के तहत यूजर को 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। बता दें कि इससे पहले यूजर्स को इस प्लान में 1 GB हाई स्पीड डेटा मिलता था।

डेटा के अलावा Airtel के प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि यूजर 99 रुपये के रिचार्ज पर हर रोज 100 SMS मेसेज भेज सकेंगे। जैसा कि हमनें पहले ही बताया है इस प्लान में यूजर को 2GB डेटा मिलेगा जो कि पहले 1GB थी। बता दें कि इस प्लान को फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। जल्द ही इसे सभी यूजर के लिए रिवाइज कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Jio इफेक्ट: BSNL ने लॉन्च किए 4 नए मासिक ब्रॉडबैंड प्लान, अब 99 रुपये में मिलेगा 45 GB डेटा

Jio के 98 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर

इस प्लान की सीधी टक्कर Jio के 98 रुपये वाले प्लान से होगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 2 GB डेटा मिलता है। हालांकि, जियो यूजर को इस प्लान में महीने के 300 SMS की सुविधा ही मिलती है। बता दें, हाल ही में जियो ने अपने सभी प्लान्स अपग्रेड किए हैं। अब यूजर को जियो के हर पैक में पहले मिलने वाले डेटा के साथ 1.5GB/प्रतिदिन एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा था। कुछ भी हो टेलिकॉम सेक्टर में चल रहे कॉम्पिटिशन के चलते कस्टमर्स की मौज हो रही है।

ये भी पढ़ें- Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा Airtel का यह प्लान, अब मिलेगा 56 GB डेटा

हाल ही में Airtel अपने 149 रुपये वाले प्लान में डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। 

Airtel का 149 रुपये का प्लान

एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 56 जीबी 4G डेटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर अनलिमिटेड कॉल (लोकल+एसटीडी) और रोमिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर को रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

टॅग्स :एयरटेलजिओटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की