लाइव न्यूज़ :

Airtel ने पेश किया खास रीचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉल और ज्यादा डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 9, 2019 18:01 IST

Airtel अपने 248 प्लान को फर्स्ट टाइम एयरटेल यूजर्स के लिए पहले से मौजूद 229 रुपये के प्लान से रिप्लेस कर सकती है। बता दें कि नए फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान के साथ एयरटेल यूजर को डेटा के अलावा रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देफर्स्ट टाइम यूज़र्स के लिए Airtel लेकर आई 248 रुपये वाला प्लानAirtel ने 345 रुपये और 559 रुपये वाले दो प्लान हटाए28 दिनों की वैधता के साथ आता है एयरटेल का यह प्लान

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने फर्स्ट रीचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी ने 345 रुपये और 559 रुपये के प्लान को हटा दिया है। इसकी जगह Airtel ने 248 रुपये का नया प्लान जारी किया है। कंपनी के पहले से ही 4 फर्स्ट रीचार्ज प्लान मौजूद है। एयरटेल के मौजूद पोर्टफोलियो में 76 रुपये, 178 रुपये, 248 रुपये और 495 रुपये का प्लान मौजूद है।

कहा जा रहा है कि Airtel अपने 248 प्लान को फर्स्ट टाइम एयरटेल यूजर्स के लिए पहले से मौजूद 229 रुपये के प्लान से रिप्लेस कर सकती है। बता दें कि नए फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान के साथ एयरटेल यूजर को डेटा के अलावा रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा।

airtel

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने अपने 229 रुपये के FRC प्लान को 248 रुपये के प्लान से बदल दिया है। नए प्लान के तहत यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा रोज मिलेगा। इसी के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और फ्री रोमिंग वॉयस कॉल, रोज 100 एसएमएस 28 दिनों के लिए दिए जाएंगे।

495 रुपये वाला प्लान

बता दें कि एयरटेल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में पेश किया गया है। कंपनी के नए 248 रुपये प्लान में मिलने वाली सुविधा एयरटेल के 495 रुपये वाले प्लान से मिलती जुलती है। हालांकि 495 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 1.4 जीबी रोजाना डेटा, फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

airtel

76 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के अलावा दो और रीचार्ज मौजूद हैं जो 76 रुपये और 178 रुपये में आते हैं। 76 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 60 पैसे प्रति मिनट की दर से वॉइस कॉलिंग, 100 एमबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 28 दिनों के लिए है।

178 रुपये वाला प्लान

वहीं, 178 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना और 1 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों के साथ आता है। बता दें कि ये सभी प्लान फर्स्ट रिचार्ज प्लान है, जो पहली बार एयरटेल का ग्राहक बनने पर मिलते हैं।

टॅग्स :एयरटेलरिचार्ज प्लानटेलीकॉमप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की