लाइव न्यूज़ :

Airtel यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका, 3 दिनों के लिए मुफ्त मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट डेटा, जानें ऑफर

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2022 18:08 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भेजकर फ्री डेटा वाउचर मिलने की जानकारी दे रही है। यह वाउचर उनके अकाउंट में ऐड किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों को यह इंटरनेट डेटा वाउचर्स मुफ्त में दिया जाएगास्मार्ट प्लान के साथ ही ग्राहक डेटा वाउचर्स को क्लेम कर सकेंगे वाउचर को एयरटेल अकाउंट में 15 मिनट के भीतर ही किया जाएगा एड

मुंबई: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है। कंपनी की ओर से तीन दिनों के लिए मुफ्त में हाई स्पीड डेटा मिलेगा। हालांकि कंपनी का यह ऑफर अपने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल के चुनिंदा यूजर्स को 1 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा वाउचर्स दिए जा रहे हैं। इस फ्री डेटा को वो ग्राहक क्लेम कर पाएंगे जिनके पास स्मार्ट प्लान मौजूद है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भेजकर फ्री डेटा वाउचर मिलने की जानकारी दे रही है। यह वाउचर उनके अकाउंट में ऐड किया जा रहा है। ओनलीटेक (Onlytec) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों को यह इंटरनेट डेटा वाउचर्स मुफ्त में दिया जाएगा। एयरटेल यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल ऐप एयरटले थैक्स के कूपन्स सेक्शन में जाकर इस टेडा को क्लेम कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए इस डेटा की अवधि तीन दिनों के लिए रहेगी। 

वहीं यदि अगर यूजर ने इसे क्लेम नहीं किया तो यह एक जून को स्वतः ही एक्पायर हो जाएगा। यह फ्री डेटा कम दाम वाले यानी 99 रुपये वाले स्मार्ट (Smart Plan) को रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को ही मिल रहा है। एक यूजर ने दावा किया है कि वाउचर को एयरटेल अकाउंट में 15 मिनट के भीतर ही ऐड कर दिया जाएगा। 

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। अपने इस इस प्लान में कंपनी 17 ओटीटी ऐप्स और डीटीएच (डायरेक्ट-टू-होम) कनेक्शन ऑफर कर रही है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 699 रुपये, 1099 रुपये और 1599 रुपये की कीमत रखी है। इन प्लान की अलग-अलग कीमतों में डेटा स्पीड का अंतर है। 

मसलन 699 रुपये वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से डेटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं 1099 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 200Mbps की स्पीड दी जाएगी। जबकि 1,599 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहक 300Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

टॅग्स :एयरटेलइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

भारतUP News: दशहरा उत्सव से पहले बरेली मंडल में हाई अलर्ट, बरेली में इंटरनेट सेवा और 48 घंटे के लिए बंद

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की