लाइव न्यूज़ :

Airtel ने Jio को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया नया प्लान, 65 रुपये में मिलेगा महीने भर डाटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 28, 2018 19:19 IST

यूजर को माय एयरटेल ऐप में जाकर अपने नंबर पर ऑफर की उपलब्धता की जांच करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दे रही है28 दिन की वैधता के साथ दिया जाएगा डाटा का फायदा

नई दिल्ली, 28 मार्च। टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 65 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। कंपनी के इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 GB डाटा मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। बता दें कि 65 रुपये के प्रीपेड पैक में 2G या 3G डाटा का फायदा देगा। इस पैक के बारे में बता दें कि कंपनी ने इसे सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही जारी किया है।

टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने कुछ यूजर्स के लिए 65 रुपये का पैक पेश किया है। इसके तहत यूजर 1GB 2G/3G डाटा का इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपको 4G की स्पीड वाला डाटा चाहिए तो आपको 98 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। 98 रुपये के रीचार्ज पैक की भी वैधता 28 दिन की होगी जो कि 2 GB 3G व 4G डाटा होगा। वहीं, खबरों के मुताबिक कुछ यूजर को 98 रुपये में 5 GB डाटा भी मिलेगा। इसके लिए यूजर को माय एयरटेल ऐप में जाकर अपने नंबर पर ऑफर की उपलब्धता की जांच करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: 40 MP के ट्रिपल रियर कैमरे से लैस Huawei P20 Pro लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Airtel का होगा Jio से टक्कर

एयरटेल के 65 रुपये वाले प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के रीचार्ज पैक से होगी। इसमें जियो के दो प्लान शामिल है जो एयरटेल को टक्कर दे सकते हैं।

जियो का पहला प्लान 49 रुपये वाला, जिसे सिर्फ जियो फोन यूजर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसका दूसरा 98 रुपये वाला प्लान, जिसमें यूजर को 2 GB 3G, 4G डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही, जियो ऐप की सर्विस भी यूजर को मिलेगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस प्लान में जियो यूजर्स को 4G डाटा दे रही है। वहीं, एयरटेल यूजर सिर्फ 2G और 3G डाटा का ही लाभ उठा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Oppo A83 Pro भारत में 4 जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

बता दें कि पहले 49 रुपये के एयरटेल प्लान में 1 दिन के लिए 1 जीबी 3G व 4G डाटा दिया जाता था। जियो से मुकाबला करने के लिए एयरटेल 30 जीबी मुफ्त डाटा का ऑफर भी लेकर आई थी। इस ऑफर में 10-10 GB डाटा अलग-अलग भागों में यूजर को मिलेंगे।

 

टॅग्स :एयरटेलजिओ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की