लाइव न्यूज़ :

Jio, Airtel, Vodafone के बाद BSNL यूजर्स को झटका, किया टैरिफ प्लान महंगे करने का ऐलान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 21, 2019 15:57 IST

एयरटेल और जियो ने भी कहा है कि अगले दो हफ्ते में उसके टैरिफ प्लान महंगे होंगे। इन तीन बड़ी कंपनियों वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के नक्शेकदम पर चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल और जियो ने भी कहा है कि अगले दो हफ्ते में उसके टैरिफ प्लान महंगे होंगेवोडा-आइडिया ने बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का ऐलान किया है

वोडाफोन और जियो के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान्स के कीमतों को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने प्लान को रिव्यू कर रही है, इसके बाद दिसंबर से टैरिफ प्लान बढ़ा सकती है। बता दें कि इससे पहले वोडा-आइडिया ने एनजीआर और भुगतान और बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का ऐलान किया है।

वहीं, एयरटेल और जियो ने भी कहा है कि अगले दो हफ्ते में उसके टैरिफ प्लान महंगे होंगे। इन तीन बड़ी कंपनियों वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के नक्शेकदम पर चल रही है। यानी सीधे शब्दों में जल्द ही सस्ते प्लान्स के दिन जाने वाले हैं और यूजर्स की जेब ढीली होने वाली है।

1 दिसंबर 2019 से महंगे होंगे प्लान

फिलहाल बीएसएनएल ने भी दूसरी कंपनियों की तरह अभी तक अपने टैरिफ प्लान्स के कीमतों के बढ़ने की ज्यादा जानकारी नहीं दी है। गौर करने वाली बात है कि टेलीकॉम सेक्टर में लगातार हो रहे नुकसान की वजह से कंपनी टैरिफ महंगे करने जा रही है।

BSNL के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर ET टेलीकॉम से कहा, 'हम वर्तमान में अपने वॉयस और डेटा टैरिफ का रिव्यू कर रहे हैं और इसे 1 दिसंबर, 2019 से बढ़ाएंगे।' हालांकि कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया कि टैरिफ में कितनी बढ़ोत्तरी की जाएगी लेकिन कहा कि कुछ हफ्तों में ही सब्सक्राइबर्स को इसकी सूचना दे दी जाएगी।

ऐसे में ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि BSNL भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। BSNL को केंद्र की ओर से अक्टूबर में रिवाइवल पैकेज दिया गया था। दरअसल सरकार BSNL और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को एक करने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्तावित योजना और टैरिफ में बढ़ोतरी से लंबे समय से जूझ रही सरकारी कंपनी को कैश फ्लो बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की