लाइव न्यूज़ :

5G Spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 14000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई, अडाणी समूह ने 100 करोड़ रुपये जमा कराए, लिस्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 21:42 IST

5G Spectrum: भारती एयरटेल ने अग्रिम राशि के रूप में 5,500 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने अग्रिम राशि के रूप में 2,200 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी नीलामी में कितनी मात्रा में स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगा सकती है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो आक्रमक तरीके से बोली लगाएगी। अडाणी समूह निजी नेटवर्क स्थापित करने को लेकर न्यूनतम स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगाएगा।

नई दिल्लीः उच्च गति वाले 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू होने से पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 14,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि (ईएमडी) जमा कराई है। वहीं अडाणी समूह ने 100 करोड़ रुपये जमा कराये हैं।

 

दूरसंचार विभाग के अनुसार, भारती एयरटेल ने अग्रिम राशि के रूप में 5,500 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने अग्रिम राशि के रूप में 2,200 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। अग्रिम राशि या बयाना जमा करना यह बताता है कि कंपनी नीलामी में कितनी मात्रा में स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगा सकती है।

यानी ग्राहकों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो आक्रमक तरीके से बोली लगाएगी। वहीं अडाणी समूह निजी नेटवर्क स्थापित करने को लेकर न्यूनतम स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगाएगा। 5जी रेडियो तरंग चाहने वाले सभी चारों आवेदनकर्ताओं ने कुल 21,800 करोड़ रुपये अग्रिम राशि जमा कराई है।

यह 2021 में जमा कराई गई 13,475 करोड़ रुपये की राशि के मुकाबले कहीं अधिक है। कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के दौरान रखा जाएगा, जिसका मूल्य 4.3 लाख करोड़ रुपये है। नीलमी 26 जुलाई से शुरू होगी। दूरसंचार विभाग की सोमवार को जारी सूचना के अनुसार पात्रता पूर्व बोलीदाताओं की सूची में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 14,000 करोड़ रुपये जमा किये।

अडाणी समूह की अडाणी डेटा नेटवर्क्स की ईएमडी राशि 100 करोड़ रुपये है। दूरसंचार विभाग की वेबसाइट के अनुसार, भारती एयरटेल ने अग्रिम राशि के रूप में 5,500 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने अग्रिम राशि के रूप में 2,200 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।

एक उद्योग विशेषज्ञ ने कहा है कि अग्रिम राशि के आधार पर जियो 1.27 लाख करोड़ रुपये, भारती एयरटेल 48,000 करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया 20,000 करोड़ रुपये और अडाणी डेटा 700 करोड़ रुपये की बोली लगा सकती हैं। विशेषज्ञ ने नाम देने से मना किया।

विभाग के अनुसार, अग्रिम राशि 14,000 करोड़ रुपये के साथ जियो को नीलामी के लिए सबसे अधिक 1,59,830 अंक मिले हैं। वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को क्रमश: 66,300 और 29,370 अंक मिले हैं। अडाणी डेटा नेटवर्क्स को जमा राशि के आधार पर 1,650 अंक मिले हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस जियोगौतम अडानीBharti AirtelVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की