लाइव न्यूज़ :

5G नेटवर्क भारत में साल 2022 तक देगा दस्तक, 5 गुना खर्च होगा डेटा- रिपोर्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 18, 2018 12:09 IST

एरिक्सन ने अनुमान लगाया है कि भारत में साल 2022 से 5G का उपयोग शुरू हो जाएगा।  लेकिन उस समय तक भारत में महीने का मोबाइल डेटा ट्रैफिक बढ़कर 5 गुना अधिक हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में साल 2022 से 5G का उपयोग शुरू हो जाएगा - रिपोर्टयह 2017 में 1.9 एक्साबाइट (ईबी) था, जो 2023 तक बढ़कर 10 एक्साबाइट हो जाएगादावा के मुताबिक भारत में महीने का मोबाइल डेटा ट्रैफिक बढ़कर 5 गुना अधिक हो जाएगा

नई दिल्ली, 18 जून: भारत में जल्द 5G दस्तक देने वाला है। भारतीय यूजर 2022 तक 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। साल 2018  सूचना प्रौद्योगिकी के नजरिए से इतिहास में एक महत्वपूर्ण साल के रूप में दर्ज होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल वाणिज्यिक रूप से पहली बार 5G नेटवर्क को तैनात किया जाएगा। इससे डेटा ट्रैफिक बढ़कर 5 गुना अधिक हो जाएगा। इस बात का दावा स्वीडन की टेलिकॉम कंपनी एरिक्सन के एक सीनियर अधिकारी ने किया है।

ये भी पढ़ें- आपके लैपटॉप में भी नहीं होगी इतनी ज्यादा रैम, Asus ने लॉन्च किया 8 RAM वाला स्मार्टफोन

कंपनी के अधिकारी के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2022 से भारत में 5जी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एरिक्सन ने अनुमान लगाया है कि भारत में साल 2022 से 5G का उपयोग शुरू हो जाएगा।  लेकिन उस समय तक भारत में महीने का मोबाइल डेटा ट्रैफिक बढ़कर 5 गुना अधिक हो जाएगा। बता दें कि यह 2017 में 1.9 एक्साबाइट (ईबी) था, जो 2023 तक बढ़कर 10 एक्साबाइट हो जाएगा।

एरिक्सन के स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और बिजनेस नेटवर्क के प्रमुख पैट्रिक केरवाल ने बताया, हमारा मानना है कि 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक का 20 फीसदी 5जी होगा और यह 20 फीसदी भी मौजूदा समय के 4जी, 3जी और 2जी तीनों के ट्रैफिक को मिलाकर भी उससे डेढ़ गुना ज्यादा होगा। केरवाल इसी हफ्ते जारी एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के लेखक भी हैं।

ये भी पढ़ें- OnePlus 6 के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड, इस खुशी पर कंपनी दे रही है डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि 5जी का प्रयोग 4जी से अधिक होगा और यूजर्स अधिक डेटा की खपत करेंगे। हालांकि जरूरी नहीं है कि यूजर्स अधिक समय भी बिताएंगे क्योंकि स्मार्टफोन नई क्षमताओं से लैस होंगे,  जिनमें वर्चुअल रियलिटी(वीआर), अगमेंटेंड रियलिटी (एआर) और 4 के वीडियो प्रमुख हैं। ये तकनीक वीडियो के अलावा वीडियो के चारों तरफ भी देखने में सक्षम बनाएगी।"

टॅग्स :5जी नेटवर्कमोबाइलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की