लाइव न्यूज़ :

6,999 रुपये वाले 10.or D2 को आज पहली बार खरीदने का मौका, Jio दे रहा 2,200 रुपये का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2018 11:49 IST

बाजार में कंपनी के 10.or G, 10.or E और 10.or D तीन हैंडसेट मौजूद हैं। टेनॉर कंपनी के बजट स्मार्टफोन टेनॉर डी2 में आपको 5.45 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे10.or D2 दो रैम वेरिएंट में मिलेगा10.or D2 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपयेReliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली, 27 अगस्त: ई-कॉमर्स साइट Amazon के सब ब्रांड टेनॉर ने भारत में हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन 10.or D2 को लॉन्च किया है। टेनॉर डी2 आज इस फोन की पहली सेल रखी गई है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुरू होगी। भारतीय बाजार मे इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को आज केवल अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वही, बाकी यूजर्स इस स्मार्टफोन को  28 अगस्त दोपहर 12 बजे अमेजन की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

बता दें कि बाजार में कंपनी के 10.or G, 10.or E और 10.or D तीन हैंडसेट मौजूद हैं। टेनॉर कंपनी के बजट स्मार्टफोन टेनॉर डी2 में आपको 5.45 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

10.or D2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत के स्मार्टफोन बाजार में टेनॉर डी2 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है। फोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 6,999 रुपये देने होंगे। जबकि 10.or D2 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।  यह स्मार्टफोन 28 अगस्त से ब्लैक और ग्लो गोल्ड कलर में मिलेगा।

फोन पर मिल रहे ऑफर के तहत पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। वही पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Reliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक, Kindle ebooks पर 200 रुपये तक की छूट आदि ऑफर्स भी सेल के दौरान दिए जाएंगे। ग्राहक चाहे तो 10.or D2 को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे। Amazon Prime ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।

10.or D2 के स्पेसिफिकेशन

टेनॉर डी2 में 5.45 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल का होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। यह हैंडसेट 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा। ड्यूल सिम वाला 10.or D2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसका यूजर इंटरफेस स्टॉक एंड्रॉयड यूआई वाला होगा।

कैमरा पर नजर डालें तो 10.or D2 में 13 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स258 सेंसर मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। रियर कैमरा एचडीआर, ब्यूटीफाई, लो लाइट एनहांसमेंट, पैनोरमा फीचर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा में सेल्फी काउंटडाउन, ब्यूटीफाई फीचर और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर मौजूद हैं। टेनॉर डी2 दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा- 16 जीबी और 32 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 19 घंटे का टॉकटाइम, 8 घंटे का 4जी इंटरनेट खपत, 10 घंटे वाईफाई, 70 घंटे एमपी3 प्लेबैक और 20 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई, वीएलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/एजीपीएस और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 मिलेगा। 10.or D2 की लंबाई-चौड़ाई 147.7x70.5x8.6 मिलीमीटर और इसका वजन 144 ग्राम है। यह हैंडसेट IPX2 रेटिंग के साथ आता है।

टॅग्स :अमेजनस्मार्टफोनसेलजिओ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की