लाइव न्यूज़ :

10.or D2 भारत में 6,999 रुपये में हुआ लॉन्च, यूजर्स को पहली सेल में मिलेंगे कई ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 22, 2018 18:53 IST

टेनॉर कंपनी के बजट स्मार्टफोन टेनॉर डी2 में आपको 5.45 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे10.or D2 दो रैम वेरिएंट में मिलेगा28 अगस्त से अमेजन पर मिलेगा 10.or D210.or D2 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

नई दिल्ली, 22 अगस्त:अमेजन के स्मार्टफोन ब्राडं 10.or ने  भारत में अपना नया स्मार्टफोन 10.or D2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए फोन को दो वेरिएंट 2 जीबी रैम + 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होगी। जबकि अमेजन के प्राइम मेंबर्स इसे 27 अगस्त 12 बजे खरीद सकेंगे। 

टेनॉर कंपनी के बजट स्मार्टफोन टेनॉर डी2 में आपको 5.45 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी के पिछले वेरिएंट की तुलना में 10.or D2 की कीमत भारत में थोड़ी ज्यादा है।

10.or D2 की भारत में कीमत

भारत में 10.or D2 के 2 जीबी रैम/ 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। वही, 3 जीबी रैम/ 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन के लॉन्च के साथ कई ऑफर्स दिए गए हैं। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

वही, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Reliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक, Kindle ebooks पर 200 रुपये तक की छूट आदि ऑफर्स भी सेल के दौरान दिए जाएंगे। ग्राहक चाहे तो 10.or D2 को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे। Amazon Prime ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।

10.or D2 के स्पेसिफिकेशन

टेनॉर डी2 में 5.45 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल का होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। यह हैंडसेट 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा। ड्यूल सिम वाला 10.or D2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसका यूजर इंटरफेस स्टॉक एंड्रॉयड यूआई वाला होगा।

अब बात कैमरा की। 10.or D2 में 13 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स258 सेंसर मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। रियर कैमरा एचडीआर, ब्यूटीफाई, लो लाइट एनहांसमेंट, पैनोरमा फीचर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा में सेल्फी काउंटडाउन, ब्यूटीफाई फीचर और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर मौजूद हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 19 घंटे का टॉकटाइम, 8 घंटे का 4जी इंटरनेट खपत, 10 घंटे वाईफाई, 70 घंटे एमपी3 प्लेबैक और 20 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई, वीएलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/एजीपीएस और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 मिलेगा। 10.or D2 की लंबाई-चौड़ाई 147.7x70.5x8.6 मिलीमीटर और इसका वजन 144 ग्राम है। यह हैंडसेट IPX2 रेटिंग के साथ आता है।

टॅग्स :अमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की