लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को जरूर करें ये 5 उपाय, पारिवारिक कलह से पा सकते हैं छुटकारा

By धीरज पाल | Updated: March 16, 2018 07:26 IST

मां दुर्गा को जपापुष्ण का फूल बेहद पसंद होता है। इसलिए मां दुर्गा का जाप करते वक्त उन्हें जपापुष्प का फूल अर्पित करें।

Open in App

नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि से पहले शुक्रवार पड़ रहा है जिसे मां दुर्गा का दिन माना जाता है। जगत जननी व शक्ति की देवी मां दुर्गा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शेर पर सवार, हाथों में त्रिशुल, आखों में तेज, पापियों का संहार और दुखियों के कष्ट हरने वाली आदिशक्ति मां दुर्गा को संसार की जननी माना गया है। मां के 9 रुप हैं, जिनकी पूजा अलग-अलग रूपों में की जाती है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां दुर्गा का दिन माना जाता है।

इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूरे मन से पूजा-अर्चना व उपवास करते हैं ताकि मां दुर्गा की कृपा हमेशा बरकरार रहे। हिंदू धर्म में किसी भी अन्य देवता की तुलना में शक्ति के रूप की पूजा करना अति लाभकारी व फलदायी माना गया है शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। कोई मां दुर्गा के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करता है तो कोई उनके लिए उपवास रखता है और पूरे दिन मां की भक्ति में लीन रहता है।

इसे भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2018: क्यों किया जाता है कलश स्थापित, जानें शास्त्रीय महत्व एवं लाभ

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक अगर कोई सच्चे मन से मां दुर्गा की विधिवत पूजा करे तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मां दुर्गा को 'दुर्गतिनाशिनी' भी कहा जाता है जो जीवन से दुर्गति का नाश करती हैं। भक्त के जीनव से सारे दुख मां हर लेती हैं। 

इसे भी पढ़ें- 

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

मां दुर्गा की पूजा करने से कई लाभ होते हैं। जीवन सुखमय होना, पारिवारिक कलह समाप्त होना, धन-धान्य में वृद्धि होना आदि लाभ आपको प्राप्त होता है। किन्तु पूजा के अलावा हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कई उपाय दर्ज हैं जिन्हें करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्त की हर इच्छा को पूर्ण करती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय सरल नहीं होते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ सरल शास्त्रीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कर आप देवी कृपा पा सकते हैं। ये उपाय सरल हैं लेकिन इनका प्रभाव कम नहीं होता है। 

1.  वैसे किसी भी दुख को हरने के लिए मां दुर्गा के नाम का जाप ही काफी है। शास्त्रों के मुताबिक किसी भी लोक का हर पापी दुर्गा के नाम से डरता है। यदि जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आप मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का जाप करें। आप मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए जो इस प्रकार है- "ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:"। इस मंत्र का आप एक माला (108 बार) जाप कर सकते हैं। रोजाना या फिर कम से कम शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है। ध्यान रहे, मां दुर्गा के मंत्रों का जाप यदि रात्रि में किया जाए तो अधिक फलदायी होता है। 

2. मां दुर्गा को जपापुष्ण का फूल बेहद पसंद होता है। इसलिए मां दुर्गा का जाप करते वक्त उन्हें जपापुष्प का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है। साथ ही शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के पूजा के समय आप पानी वाला नारियल, सुपारी, लौंग, इलायची , रोली, चावल, गुलाब( लाल रंग),देशी घी, अगरबत्ती आदि समाग्री का चढ़ावा कर सकते हैं। 

3. शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ करना बेहद महत्व बताया गया है। यह दोनों ही पाठ यदि कोई नियमानुसार पढ़ लें तो उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।

4. मां दुर्गा संसार के सभी जीव-जंतु व प्राणी से प्यार करती हैं। इसलिए पूजा पाठ के अलावा आपको गरीबों को दान करना चाहिए। साथ ही भूखे-प्यासे जानवरों की मदद करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। 

5.मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप एक शुक्रवार के दिन उपवास भी कर सकते हैं। 

टॅग्स :मां दुर्गापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaitra Navratri 2026 Ashtami Navami date: महाष्टमी व महानवमी तिथि कब है? जानें कन्या पूजन तिथि, विधि, मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन किया, देखें वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग