लाइव न्यूज़ :

Easter का रंग-बिरेंगे Egg से क्या है कनेक्शन? इस देश ने शुरू की थी ये परंपरा

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2020 08:39 IST

लॉकडाउन के बीच इस बार पूरी दुनिया में ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया जाएगा। माना जाता है कि ईस्टर संडे के दिन ही प्रभु यीशु ने फिर से जन्म लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देईस्टर के दिन ही प्रभु यीशु फिर से जी उठे थे। इस दिन ईस्टर एग का भी काफी महत्व होता है।

दुनियाभर में लॉकडाउन के बीच आज ईस्टर संडे को सेलिब्रेट किया जाएगा। ईसाई समुदाय के इस बड़े दिन को लोग आज अपने घरों में ही सेलिब्रेट करेंगे। 40 दिनों की प्रेयर के बाद ये ईस्टर संडे आता है जिसे लोग अपने-अपने अंदाज में शेयर करते हैं। मगर एक चीज जो कॉमन होती है वो ये कि ईस्टर के दिन रंग-बिरंगे अंडों को जरूर शामिल किया जाता है। 

मान्यता है कि ईस्टर के दिन ही प्रभु यीशु फिर से जी उठे थे। क्रूस पर चढ़ जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु वापिस आए थे। जिसकी खुशी में हर साल ईसाई समुदाय ईस्टर संडे को मनाता है। इस दिन ईस्टर एग का भी काफी महत्व होता है। ईस्टर एग व चॉकलेट एग के पीछे क्या है कहानी आइए हम बताते हैं आपको-

क्या होता है ईस्टर एग

एग को हमेशा से नए जीवन और नवीनता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जब प्रभु यीशु मसीह का पुनर्जन्म हुआ तो उसी की याद में लोगों ने एग के साथ ईस्टर सेलिब्रेट करना शुरु कर दिया। सबसे पहले जर्मन प्रवासियों ने अमेरिका में एग के साथ ईस्टर सेलिब्रेशन की शुरुआत की थी। 

खरगोश दे गया था टोकरी भर अंडे

19वीं सदी के अंत तक इस फेस्टिवल में भी कई तरह के बदलवा आए। दुकानदारों ने खरगोश के आकार की कैंडी को बेचना शुरू कर दिया। इसके बाद इन सभी चीजों में बदलाव होते गए। बच्चों को ईस्टर से जुड़ी कई कहानियां सुनाई जाने लगीं। जिसमें बताया जाता कि ईस्टर की सुबह खरगोश ने टोकरी भर के अंडे और कैरी दिए हैं। और बच्चे खुश हो जाते। 

क्यों बदलती रहती है ईस्टर की तारीख

ईस्टर सेलिब्रेशन को लेकर खूब विवाद होता है। दरअसल एक बार ईसाई समुदाय के लोगों ने जीसस के पुर्जन्म की तारीख को याद रखना भूल गए। तब से ईस्टर सेलिब्रेशन ईसाईयों के लिए जटिल हो गया। जेविश हॉलीडे कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा के चक्र के आधार पर बना है। इसलिए हर साल ईस्टर की तारिख में बदलाव आता रहता है। 

टॅग्स :गुड फ्राइडे
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतGood Friday 2025: पीएम मोदी ने 'गुड फ्राइडे' को बताया करुणा और दया का दिन, देशवासियों को दिया ये संदेश

पूजा पाठGood Friday 2023: कब है गुड फ्राइडे? जानिए क्या है इसका इतिहास

पूजा पाठGood Friday: गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास, यीशु को क्यों और किसने सूली पर चढ़ाया, जानिए

पूजा पाठEaster Sunday 2020: जानिए Easter Sunday का इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना