लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2020: इस बार बेहद खास है धनतेरस का द‍िन, बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग

By गुणातीत ओझा | Updated: November 11, 2020 20:43 IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras 2020) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। इस दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। सात धान्य में गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर शामिल होता है। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। भगवान धन्वन्तरी की पूजा से स्वास्थ्य और सेहत में लाभ मिलता है। इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए मूर्ति भी खरीदते हैं।

दीपावली पांच द‍िवसीय पर्व है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर इसका समापन होता है। हालांक‍ि इस बार यह पर्व चार दिवसीय ही है जो 13 नवंबर से शुरू होगा और समापन 16 नवंबर को होगा। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि होती है। वहीं इस बार तो धनतेरस का द‍िन बेहद खास है। आइए इस बारे में व‍िस्‍तारपूर्वक जानते हैं।

शुक्रवार का द‍िन मां लक्ष्‍मी को अत्‍यंत प्र‍िय होता है। इस बार धनतेरस के द‍िन देवी लक्ष्‍मी का प्र‍िय द‍िन यानी क‍ि शुक्रवार तो है ही। साथ ही इस बार कुछ व‍िशेष योग भी हैं। इस बार धनतेरस के द‍िन चित्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग तथा तुला राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। ऐसे में धनतेरस के द‍िन आयुष्मान योग की साक्षी में धनवंतर‍ि का पूजन आरोग्यता प्रदान करने वाला माना गया है। इसके अलावा इस बार धनतेरस पर मृदु तथा मित्र संज्ञक नक्षत्र भी मौजूद रहेगा। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, पात्र आदि की खरीदी करना भी शुभ रहेगा।

इस बार धनतेरस पर दो दिन खरीदारी होगी। शुभ मुहूर्त 12 नवंबर की रात्रि से 13 नवंबर की संध्या काल तक रहेगा। इस दौरान की गई खरीदारी जातक को लाभ देगी। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि लोहे से न‍िर्मित वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें। क्‍योंक‍ि लोहा शनि का कारक माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है क‍ि ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती।

टॅग्स :धनतेरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठDhanteras 2025: आज किस समय सोना-चांदी खरीदना होगा शुभ? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठDhanteras 2025: आरोग्य, समृद्धि और दिव्यता का संगम, पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ

कारोबारBank holiday on Diwali 2025: क्या 18 अक्टूबर को धनतेरस पर बैंक बंद रहेंगे? बैंक होलिडे की पूरी जानकारी और लिस्ट देखें

पूजा पाठDhanteras 2025: सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, इन 3 चीजों को घर लाने से करें परहेज

पूजा पाठDhanteras 2025: धनतेरस के दिन कितने दिये जलाना होता है शुभ? जानें कहां और किस दिशा में जलाए दिये

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना