लाइव न्यूज़ :

विदुर नीति: इन 3 तरीकों से कमाया धन हमेशा देता है दुःख

By गुलनीत कौर | Updated: July 8, 2018 12:06 IST

हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री 'विदुर' द्वारा कई नीतियों की रचना की गई जिन्हें बाद में 'विदुर नीति' नामक ग्रन्थ के रूप में पाया गया।

Open in App

वर्षों से हर हिन्दू रामायण और महाभारत द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन पर अमला कर रहा है। इन दो महानतम ग्रंथों में मनुष्य जीवन को सरल और सफल बनाने के कयी उपदेश शामिल हैं। लेकिन महाभारत काल में ऐसे कई विद्वान हुए हैं जिन्होंने स्वयं भी अपने गुणों से मनुष्य को ज्ञान दिया है। हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री 'विदुर' द्वारा कई नीतियों की रचना की गई जिन्हें बाद में 'विदुर नीति' नामक ग्रन्थ के रूप में पाया गया। इस ग्रन्थ में ऐसे कई श्लोक हैं जो इंसानी जीवन को सही मार्ग पर ले जाने का उपदेश देते हैं। 

श्लोकअतिक्लेशेन येर्था: स्युर्ध र्मस्यातिक्रमेण वा।अरेर्वा प्रणिपातेन मा स्म तेष मन: कृथा:।।

इस श्लोक में विदुर बता रहे हैं कि मनुष्य जीवन में ऐसी कई परिस्थितियां आती हैं जब वह अलग तरीके से धन कमाता है। उस समय उसे केवल इतना दिखता है कि उसके पास धन आ रहा है। लेकिन धन मात्र एक वास्तु नहीं, व्यक्ति का अभिमान होना चाहिए। इसलिए इसे सही तरीके से ही कमाया जाए। श्लोक के माध्यम से विदुर उन परिस्थितियों के बारे में बता रहे हैं जिनमें कमाया हुआ धन हमेशा दुःख देता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं वे:

1. सिर झुकाकर

किसी के सामने हाथ फैलाकर, सिर झुकाकर अगर धन कामाया जाए तो ऐसा धन कभी भी सुख नहीं देता है। इस धन के इस्तेमाल से व्यक्ति दरिद्रता को ही पाता है।

2. क्लेश या झगड़ा

किसी के साथ क्लेश या झगड़ा मोल लेने के बाद कमाया गया धन हमेशा दुःख देता है। किसी को दुःख पहुचाकर आप कभी भी खुद का सुख नहीं खोज पाएंगे। घर-परिवार में विवाद करके कमाया गया धन आपको सुख नहीं दी सकता।

मनु स्मृति: ऐसी स्त्री को ठुकराने का मतलब है खुद की 'बर्बादी'

3. धर्म का उल्लंघन

अगर आप अपने धर्म, अपने ज़मीर का उल्लंधन करते हुए धन कमा रहे हैं, तो इससे भले ही आपके जेब भर जाए, उसे देखकर दिमागी रूप से आप खुश हो जाएं लेकिन आपका मन कभी खुश नहीं रह पाएगा।

टॅग्स :विदुर नीतिमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

भारतमध्य प्रदेश उच्च न्यायालयः 'भगवान कृष्ण' को झटका?, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें मामला

भारतपीएम मोदी ने कुवैत में रामायण और महाभारत के अरबी अनुवादक और प्रकाशक से की मुलाकात, अनुवादित महाकाव्यों पर किए हस्ताक्षर

पूजा पाठAshwathama Story: अश्वत्थामा, महाभारत का वह रहस्यमई पात्र जो आज भी है जिंदा!, जानिए इस किरदार की रोचक कथा

भारतLok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर