लाइव न्यूज़ :

13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये 7 काम

By गुलनीत कौर | Updated: July 12, 2018 21:05 IST

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है, जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Open in App

साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई की सुबह 7 बजे से शुरू होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य ग्रहण का काल तकरीबन 2 घंटे का है लेकिन ग्रहण का सूतक काल ठीक 12 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा किन्तु ज्योतिषियों के अनुसार सूतक काल के नियमों का पालन करना जरूरी है। 

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं और पृथ्वी के कुछ भागों पर चंद्रमा की परछाईं पड़ने लगती है जिसे हम सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

ग्रहण के दौरान ये ना करें

- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है- मंदिर में प्रवेश और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए-  ग्रहण के दौरान शौच नहीं करना चाहिए-  सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक समय, भूल से भी ना करें ये 7 काम

आइए अब जानते हैं, ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए

- ग्रहण के सूतक काल और ग्रहण लगने से लेकर समाप्त होने तक भी ध्यान, भजन, ईश्वर की आराधना करनी चाहिए- सूर्य मन्त्र का जाप करना चाहिए- घर की शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए- खाद्य पदार्थों और पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए, इससे इनकी शुद्धता बनी रहती है- सूर्य ग्रहण के दौरान "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ” का जाप करना चाहिए

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग