लाइव न्यूज़ :

सूर्य-गुरु के कारण बना महाविनाशक षडाष्टक योग, इन 4 राशिवालों की बढेंगी मुश्किलें

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2022 19:02 IST

ग्रहों के राजा सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। अपनी स्वराशि में सूर्य के आने से और मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति के होने से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है।

Open in App

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के योग, उनकी चाल एवं प्रकृति का प्रभाव सीधा राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। अपनी स्वराशि में सूर्य के आने से और मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति के होने से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। दरअसल, गुरु के स्थान से सूर्य छठवें स्थान पर विराजमान हैं। सूर्य और गुरु के इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ रहा है। किंतु इसका प्रभाव 4 राशियों पर नकारात्मक पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष राशि: राशिचक्र की पहली राशि मेष राशि के जातकों को इस योग के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस योग के कारण आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य भी कमजोर रहेगा। इस अवधि में इस राशि की गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार सावधानी से निवेश करें।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को इस योग के कारण दिक्कतें आ सकती हैं। गुरु आपकी राशि से अष्टम भाव में है। वहीं शनि की तीसरी दृष्टि है जिसके कारण आपको पेट से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है। गैस, कब्ज से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। इस अवधि में छात्रों और व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए। 

कन्या राशि: यह योग आपके मार्ग में व्यवधान पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। राजनीतिक जीवन से जुड़े जातकों को इस समय अपनी छवि पर विशेष ध्यान देना होगा।  

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस समय सोच-समझकर ध्यान से फैसले लेने होंगे। सेहत को लेकर भी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। आपको व्यापार के लेन- देन में भी सावधानी बरतनी चाहिए। उम्मीद के मुताबिक मुनाफा कम होगा। किसी अपने से धोखा खा सकते हैं। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठPanchang 14 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?