लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन 2020: 29 साल बाद बन रहा सर्वार्थ-सिद्धि के साथ दीर्घायु आयुष्मान योग, जानें शुभ मुहूर्त

By गुणातीत ओझा | Published: August 02, 2020 3:46 PM

भाई-बहन के प्रेम उत्सव का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का पर्व इस बार तीन अगस्त को कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ महीने का श्रावण नक्षत्र भी पड़ रहा है इसलिए पर्व की शुभता और बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार आयुष्मान योग में मनेगा रक्षाबंधनदिन भर बांध सकेंगे राखी, नहीं रहेगा भद्रा का साया

भाई-बहन के प्रेम उत्सव का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का पर्व इस बार तीन अगस्त को कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ महीने का श्रावण नक्षत्र भी पड़ रहा है इसलिए पर्व की शुभता और बढ़ जाती है। श्रावणी नक्षत्र का संयोग पूरे दिन रहेगा। इस साल सावन के आखिरी सोमवार (3 अगस्त) पर रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होगा, क्योंकि इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग 29 साल बाद आया है। साथ ही इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं पड़ रहा है।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का मुहूर्त- 09:27:30 से 21:11:21 तक। रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त- 13:45:16 से 16:23:16 तक। रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त- 19:01:15 से 21:11:21 तक।मुहूर्त अवधि : 11 घंटे 43 मिनट। 

रक्षाबंधन पर बन रहे शुभ योग 

इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान योग के साथ ही सूर्य शनि के समसप्तक योग, सोमवती पूर्णिमा, मकर का चंद्रमा श्रवण नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग बन रहा है। इसके पहले यह संयोग साल 1991 में बना था। इस संयोग को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। रक्षाबंधन से पहले 2 अगस्त को रात्रि 8 बजकर 43 मिनट से 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 49 मिनट से दीर्घायु कारक आयुष्मान योग भी लग जाएगा।

टॅग्स :रक्षाबन्धनराखी गुलज़ार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRaksha bandhan 2023: पटना वाले खान सर का हाथ देख हैरान रह जाऐंगे

भारतRakshabandhan 2023: बॉर्डर पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें तो फ़ौजी भाइयों की आंख भर आई !

ज़रा हटकेRaksha Bandhan 2023: हनुमान जी की लंबी आयु और सलामती की दुआ के साथ बहन ने भेजी राखी, पढ़े पत्र में क्या लिखा

भारतJaya Verma Sinha: रक्षाबंधन पर मोदी सरकार ने जया वर्मा सिन्हा को दिया गिफ्ट, रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त, जानें इनके बारे में

भारतRaksha Bandhan 2023: पीएम मोदी ने दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश?, इन 5 मंत्रों का करें जाप ...

पूजा पाठChar Dham Yatra: हेलीकॉप्टर से धाम तक ऐसे.. पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 10 मई से केदारनाथ कपाट खुले, यहां देखें पूरी डिटेल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: इन 4 कारणों से जानिए अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदें सोना एवं अन्य कीमती धातुएं

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया कल, अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए इस समय करें खरीदारी, जान लें शुभ मुहूर्त

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 May 2024: इन 5 राशिवालों के लिए सौभाग्य लेकर आया है आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल