लाइव न्यूज़ :

हर दिन के लिए है एक खास मंत्र, करें जाप और पाएं समस्याओं से मुक्ति

By गुलनीत कौर | Updated: February 28, 2018 08:46 IST

शनि देव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन व्रत करें, उपाय करें और साथ ही शनि बीज मंत्र का जाप भी करें।

Open in App

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवी देवता को समर्पित माना जाता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य का तो सोमवार का दिन भगवान शंकर का माना जाता है। इसी तरह से मंगलवार का दिन हनुमान जी का और बुधवार गणेश जी का होता है। सप्ताह के सभी सात दिन इन देवी-देवताओं को प्रसन्न करें के लिए विशेष पूजन और शास्त्रीय उपाय भी किए जाते हैं ताकि देवताओं की कृपा बनी रहे। लेकिन आज हम आपको हर दिन के लिए एक खास मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। दिन के अनुसार रोजाना इन मंत्रों का जाप आपको हरा समस्या से दूर रखेगा और देवताओं का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा। 

रविवार

हिन्दू धर्म के अनुसार रविवार का दिन भगवान आदित्य यानी सूर्य भगवान का माना जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसदिन मां दुर्गा का पूजन भी किया जाता है। रविवार की सुबह स्नान करके भगवान सूर्य को जल अर्घ्य दें और साथ ही "ॐ सूर्याय नमः" के मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करें। रविवार की रात मां दुर्गा के इस मंत्र का जपा करके सोएं - "ॐ श्री दुर्गाय नमः"

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। इसदिन लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। कुछ लोग प्रत्येक सोमवार शिव मंदिर जाकर शिव जलाभिषेक भी करते हैं। जलाभिषेक करते समय इस मंत्र का जाप करें - "ॐ नमः शिवाय"

यह भी पढ़ें: क्या वाकई भगवान शिव 'भांग' का सेवन करते थे? जानें पूजा में इसका महत्व

मंगलवार

आपको अमंगल से बचाने वाले हनुमान जि को भक्त मंगलवार के दिन प्रसन्न करें के हर संभव उपाय करते हैं। इसदिन हनुमान जी के इस मंत्र का दिन में किसी भी समय एक माला जाप करें - "ॐ हनुमते नमः" हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्त को बल, बुद्धि प्रदान करते है और शत्रुओं से उसकी रक्षा करते हैं। 

बुधवार

हिन्दू धर्म में बुधवार का दिन शिव पुत्र गणेश जी का दिन माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना गया है, इनकी कृपा से बक्त के जीवन के विघ्न कम हो जाते हैं ऐसे मान्यता है। बुधवार की सुबह स्नान करने के बाद गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बेथ जाएं और इस मंत्र का एक माला जाप करें - "ॐ श्री गणेशाय नमः"

गुरुवार

सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु का पूजन गुरुवार के दिन किया जाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा भगवान बृहस्पति को भी प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। गुरुवार के दिन भक्त व्रत करते हैं और पीले वस्त्र धारण करते हैं। इसदिन "ॐ नमो नारायणा" मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन साईं बाबा के इन मंत्रो का करें जाप, पूरे होंगे रुके हुए काम

शुक्रवार

धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन शुक्रवार के दिन किया जाना फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इसदिन देवी को प्रसन्न करने के उपाय किया जाएं तो वे शीघ्र फल प्रदान करती हैं। शुक्रवार के दिन शास्त्रीय उपायों के अलावा इस मंत्र का एक माला जाप अवश्य करें - "ॐ श्री दुर्गाय नमः"

शनिवार

शनिवार के दिन कर्मफल दाता भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान शनि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं। यदि कोई बुरा काम करेगा, किसी के बारे में बुरा सोचेगा तो शनि क्रोधित होकर उसे दंड देते हैं। शनि देव से क्षमा मांगने का दिन है शनिवार। इसदिन लोग व्रत करते हैं, शनि मंदिर जा कर उन्हें सरसों का तेल अर्पित करते हैं। शनि उपासना के लिए इस मात्र का कम से कम एक माला जाप करें - "ॐ शनिदेवाय नमः"

यह भी पढ़ें: अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा

टॅग्स :मंत्रभगवान कृष्णभगवान रामभगवान शिवमां दुर्गामां लक्ष्मीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर