लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा बंद, वाराणसी में भी गंगा आरती नहीं होगी

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2020 14:18 IST

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर से आने-जाने वाली अंतर्राज्यीय बसों के परिचालन को भी रोका गया है। इससे पहले रविवार को भी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कुछ परामर्श जारी किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा पर लगाई गई रोकइससे पहले शिरडी साई मंदिर समेत देश के कई बड़े मंदिरों को भी बंद किया जा चुका है

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार आ रहे मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी यात्रा को बंद करने का फैसला किया गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर से आने-जाने वाली अंतर्राज्यीय बसों के परिचालन को भी रोका गया है। दूसरी ओर वाराणसी में भी गंगा आरती पर गुरुवार को रोक लगा दी गई।

इससे पहले रविवार को वैष्णो देवी तीर्थ का प्रबंधन करने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने परामर्श जारी कर प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत आने के 28 दिन बाद तक मंदिर नहीं आने को कहा था। 

मंदिर प्रशासन कटरा से मां के भवन तक के रास्ते में लगे बहुद्देशीय ऑडियो प्रणाली से कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले संदेश प्रसारित कर रहा था। गौरतलब है कि विदेशों से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूटा की पहाड़ी पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिरडी साई मंदिर को बंद करने का फैसला लिया गया था। वहीं, सोमवार रात मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। भगवान गणेश का ये मंदिर देश भर में काफी प्रसिद्द है। मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर को भी भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई के मुंबा देवी मंदिर को भी बंद करने का फैसला लिया गया। 

भारत में अब तक 140 से ज्यादा मामले

भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 147 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या अभी 1 लाख 94 हजार से अधिक हो गई है और करीब 7,900 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवैष्णो देवी मंदिरवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल