लाइव न्यूज़ :

New Year 2020: जनवरी में 5 ग्रह बदल रहे हैं राशि, शनि भी करेंगे मकर में प्रवेश, अशुभ असर को कम करने के लिए करें ये उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 10:06 IST

New Year 2020: नये साल के जनवरी महीने में 9 में से 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। जानिए कब हो रहा है ये परिवर्तन और करें क्या उपाय..

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी, 2020 में पांच ग्रह बदल रहे हैं राशि, शनि भी करेंगे राशि परिवर्तनशनि 23 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, मंगल, गुरु, राहु और केतु राशि नहीं बदलेंगे

New Year 2020: नया साल शुरू हो गया है। नये साल के पहले ही महीने यानी जनवरी में 9 में से 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। जनवरी की बात करें तो सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र, और शनि इस बार राशि बदलेंगे। मंगल, गुरु, राहु और केतु राशि नहीं बदलेंगे। 

इन सभी में सबसे अहम शनि का राशि परिवर्तन माना जाता है। शनि करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस बार शनि 23 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए, जनवरी-2020 में कौन से ग्रह कब-कब राशि बदलने जा रहे हैं और ग्रहों के अशुभ असर को कम करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

सूर्य: इन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य महीने की शुरुआत में धनु राशि में हैं। ये 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से 'मकर संक्राति' मनाई जाती है।

चंद्र: ये फिलहाल कुंभ राशि में हैं। हालांकि, 1 जनवरी की ही रात चंद्र अपना स्थान बदलकर मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं, 4 जनवरी को ये मेष राशि में जाएंगे। चंद्र इसके बाद हर ढाई दिन में राशि बदलेंगे।

बुध: ये फिलहाल धनु राशि में हैं और 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 30 जनवरी को बुध एक बार फिर स्थान बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र: अभी शुक्र मकर राशि में हैं लेकिन 8 जनवरी को ये कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि: अभी शनि ग्रह धनु राशि में हैं। ये ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं। इसलिए इनका बदलाव ज्योतिष के नजिरए से सबसे अहम होता है। शनि 23 जनवरी को मकर राशि में प्रेवश करेंगे। 

अशुभ असल कम करने के लिए करें ये उपाय

- किसी भी व्यक्ति को शनि, राहु-केतु से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव की भी विशेष पूजा करें और शनिवार को दान दें।

- चंद्र के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। 

- सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद उन्हें अर्घ्य अर्पित करें।

- बुध के अशुभ असर से बचने के लिए गणेशजी की पूजा करें।

- शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्र2020न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठPanchang 14 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?