लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति की सुबह-शाम अवश्य करें ये 5 काम, प्रसन्न होते हैं सभी देवी-देवता

By गुलनीत कौर | Updated: January 14, 2018 08:19 IST

मकर संक्रांति के दिन इस प्रकार करें दान-दक्षिणा, मां लक्ष्मी की पाएंगे अत्यंत कृपा।

Open in App

पौष मास के शुक्ल पक्ष की संक्रांति को 'मकर संक्रांति' कहा जाता है। इसदिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस ग्रहीय परिवर्तन को शुभ माना जाता है। इसलिए शास्त्रों में इसदिन कुछ विशेष कार्यों को करने के लिए कहा जाता है ताकि शुभ फल की प्राप्ति हो। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में: 

तिल का उबटनमकर संक्रांति की सुबह शरीर पर तिल के तेल से मालिश करें और तिल का ही उबटन लगाएं। ऐसा करने से सूर्य का शुभ प्रभाव आपके शरीर पर बढ़ता है। 

तिल का हवनइसदिन घर या मंदिर में परिवार सहित जाकर तिल के प्रयोग से विधिवत हवन कराएं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनती है। 

तिल के व्यंजनसंक्रांति से एक दिन पहले या संक्रांति के दिन ही तिल के लड्डू, तिल की बर्फी या ऐसे ही अन्य तिल के प्रयोग से बनने वाले व्यंजन बनाएं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन इन चीजों को खाने से सूर्य भगवान की कृपा मिलती है। 

दान-पुण्य करेंमकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व होता है। इसदिन ब्राह्मणों को विशेष दान-दक्षिणा देना चाहिए। इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाएं। इन कार्यों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। 

तिल का दानउपरोक्त बताई गई वस्तुओं के अलावा तिल का भी दान किया जाता है। इसदिन किसी भी पवित्र नदी या बहते जल में मुट्ठी भर तिल बहा दें, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर