लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2024 Vrat Vidhi: कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत विधि के सारे नियम

By रुस्तम राणा | Updated: August 24, 2024 15:00 IST

Krishna Janmashtami 2024 Date: इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे के करीब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

Open in App

Krishna Janmashtami 2024 Vrat Vidhi: कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है, जिसे पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे के करीब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यही कारण है कि जन्माष्टमी पर भक्त व्रत रखते हैं और आधी रात को बाल गोपाल की पूजा करते हैं और व्रत अनुष्ठान करते हैं। इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। 

कृष्ण जन्माष्टमी 2024 मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2024 Muhurat)

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त - देर रात 12:01 बजे से 12:45 बजे तकरोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ - 26 अगस्त 2024 को अपराह्न 03:55 बजेरोहिणी नक्षत्र समाप्त - 27 अगस्त 2024 को अपराह्न 03:38 बजे

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर श्री कृष्ण भगवान की पूजा की जाती है। पूरे दिन मन ही मन राधा-कृष्ण के नाम का जप करते रहें। यदि आवश्यक हो तो दिन में फलाहार ले सकते हैं।फिर रात 12 बजे की पूजा से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। रात में विधि विधान कान्हा की पूजा करें और उनकी आरती उतारकर भोग लगाएं।फिर व्रत का पारण कर लें।

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नियम

व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।व्रत में अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।व्रत उसी दिन रात 12 बजे के बाद या फिर अगले दिन सूर्योदय के बाद खोलना चाहिए।इस दिन श्री कृष्ण भगवान के मंदिर जरूर जाना चाहिए।इस दिन सुबह और रात में श्री कृष्ण भगवान की विधि विधान पूजा करनी चाहिए।जो प्रसाद भगवान को अर्पित करें। उसे ही ग्रहण करके व्रत खोलना चाहिए।व्रत रखने वालों को दिन में सोना नहीं चाहिए।किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना