लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 May 2022: आज कर्क राशिवालों को मिलेगी सफलता, सिंह का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें अपनी भी राशि का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 04 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। 

वृषभ: व्यावसायिक और निजी जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मिथुन: आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कर्क: आज धन निवेश करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

सिंह: नौकरी में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

कन्या: आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है बशर्ते आपको मेहनत करनी होगी। अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। 

वृश्चिक: आज करीबी दोस्तों से बात करके दिल को सुकून हासिल होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। 

धनु: आज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

मकर: किसी पुराने मित्र से बातचीत करके आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

कुंभ: आज आप अपने प्रियतम के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

मीन: आज आपका मन अशांत रह सकता है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठRashifal 15 May 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, आर्थिक रूप से आएगी संपन्नता

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?