लाइव न्यूज़ :

Govardhan Puja: ब्रज में गोवर्धन पूजा लोक धर्म की स्थापना का विजय पर्व...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 14:26 IST

Govardhan Puja Rangoli Designs: गोवर्धन पूजा महज पूजा पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देवताओं की सरमायेदारी के खिलाफ पहली जन क्रांति है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रजवासियों ने इन्द्र का मान मर्दन कर गोवर्धन पूजा के रूप में ब्रज लोकधर्म की स्थापना की।लोकधर्म मतलब जन संस्कृति, लोकधर्म से आशय जन की सत्ता जनता का शासन से ही है।

विवेक दत्त मथुरिया

ब्रज की गोप ग्वाल संस्कृति के बीच नटखट बाल सुलभ लीलाओं के साथ पला बढा गोपाल जगत के यू हीं श्रीकृष्ण नहीं बन गया। गोपाल से श्रीकृष्ण होने तक का संघर्ष और उस समय के राज और समाज व्यवस्था के सरोकारों से  भरा हुआ है। ब्रज में होने वाली गोवर्धन पूजा महज पूजा पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देवताओं की सरमायेदारी के खिलाफ पहली जन क्रांति है।

श्रीकृष्ण की अगवाई में ब्रजवासियों ने इन्द्र का मान मर्दन कर गोवर्धन पूजा के रूप में ब्रज लोकधर्म की स्थापना की। आज लोकतंत्र लोकधर्म का ही रूप है। लोकधर्म मतलब जन संस्कृति, लोकधर्म से आशय जन की सत्ता जनता का शासन से ही है। इंद्र का  मान मर्दन कर गोवर्धन पूजा के रूप में श्रीकृष्ण की लोकवादी चिंतन की क्रांतिकारी वैचारकी को समझा जा सकता है।

श्रीकृष्ण ने गाय के गोबर को अपने राजनीतिक समाजिक और आर्थिक विमर्श का आधार बनाया। श्री कृष्ण के समय गोपालन संस्कृति एक अर्थप्रधान संस्कृति थी। उस वक्त गाय को ही धन के रूप में मान्यता थी। सूरदास के एक पद में गोधन शब्द का जीवंत प्रयोग किया है.

मैया मोहिं दाऊ बहुत खिझायौ।मोसौं कहत मोल कौ लीन्हौ, तू जसुमति कब जायौ।कहा करौं इहि रिस के मारें, खेलन हौं नहिं जात।पुनि पुनि कहत कौन है माता, को है तेरौ तात॥गोरे नंद जसोदा गोरी, तू कत स्यामल गात।चुटकी दै-दै ग्वाल नचावत, हँसत सबै मुसुकात॥तू मोहीं को मारन सीखी, दाउहिं कबहुँ न खीझै।मोहन-मुख रिस की ये बातैं, जसुमति सुनि-सुनि रीझै॥सुनहु कान बलभद्र चबाई, जनमत ही कौ धूत।सूर स्याम मोहिं गोधन की सौं, हौं माता तू पूत॥

श्रीकृष्ण ने गाय के गोबर की पूजा के माध्यम से गौ संस्कृति संरक्षण और संवर्धन का एक आंदोलन खड़ा किया, जो  स्पष्ट तौर पर एक देवता की सरमायेदारी के खिलाफ एक आर्थिक संघर्ष था। समाजवाद आर्थिक विषमता के विरुद्ध समता का संघर्ष है।

जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने गाय और गोबर को अपने  आर्थिक राजनीतिक विमर्श को आधार बनाया ठीक उसी प्रकार महात्मा गांधी ने देश को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त करामे ने के लिए 'स्वराज' की  राजनीतिक आर्थिक और अवधारणा  पेश की और चरखा को जिसका आधार बनाया।

अफसोस इस बात का है कि श्री कृष्ण जैसे क्रांतिकारी महानायक के  संघर्ष और सरोकारों को ' लीलाओं' का नाम देकर भोग राग की संस्कृति को  बिस्तर देकर श्रीकृष्ण की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक वैचारकी को नेपथ्य में धकेलने का अपराध किया है। 

टॅग्स :गोवर्धन पूजामथुराउत्तर प्रदेशभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना