लाइव न्यूज़ :

फरवरी माह के व्रत-त्योहार: जानें कब है मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, रविदास जयंती

By गुलनीत कौर | Updated: February 1, 2019 13:23 IST

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फरवरी माह में दो प्रमुख माह होते हैं- कृष्ण पक्ष में माघ माह चलता है और इसके बाद वसंत माह आता है जो कि पूरे शुक्ल पक्ष तक चलता है।

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फरवरी माह में दो प्रमुख माह होते हैं- कृष्ण पक्ष में माघ माह चलता है और इसके बाद वसंत माह आता है जो कि पूरे शुक्ल पक्ष तक चलता है। आइए आपको सबसे पहले इस माह में पड़ने वाले दो प्रमुख त्योहारों के बारे में बताते हैं: 

1) माघ/मौनी अमावस्या: माघ महीने की अमावस्या को हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यतानुसार पवित्र नदियों में स्नान करके पाप मुक्त होने का यह सबसे सुनहरा मौक़ा होता है। इस दिन दान-पुण्य एवं विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने का अत्यंत महत्व होता है। इस बार 4 फरवरी को माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) है।

2) वसंत पंचमी: हिन्दू धर्म में वसंत माह का आगमन करने वाला पर्व वसंत पंचमी काफी लोकप्रिय है। इसदिन सभी मां सरस्वती की पूजा करते हैं और पीले वस्त्र धारण करते हैं। पीली वस्तुओं का ही दान करने का महत्व है। 9 फरवरी को वसंत पंचमी है।

3) गुरु रविदास जयंती: गुरु रविदास एक महान संत थे जिनका जन्मदिवस माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रविदास जी को मानने वाले इसदिन पूजा-पाठ करते हैं और जगह जगह लंगर भी लगाया जाता है। उत्तर भारत में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार 19 फरवरी को रविदास जयंती है।

आगे जानें फरवरी माह के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार:

2 फरवरी- प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी4 फरवरी- माघ/मौनी अमावस्या5 फरवरी- माघ नवरात्रि9 फरवरी- वसंत पंचमी12 फरवरी- नर्मदा जयंती13 फरवरी- कुंभ संक्रांति

यह भी पढ़ें: क्या वाकई महिलाएं हनुमान पूजा नहीं कर सकतीं? जानें क्या है सच्चाई

16 फरवरी- जया एकादशी17 फरवरी- प्रदोष व्रत19 फरवरी- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती24 फरवरी- यशोदा जयंती25 फरवरी- शबरी जयंती26 फरवरी- जानकी जयंती28 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

टॅग्स :इवेंट्समौनी अमावस्याबसंत पंचमीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग