लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2022: वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी राशियों पर इसका असर

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 18:33 IST

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार को वृश्चिक राशि में सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक लगेगा। इसका असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा।

Open in App

साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार को वृश्चिक राशि में सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष: आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। इस मां की सेहत में नाजुक रह सकती है। उनका ध्यान रखें। इस दिन अति उत्साह से बचें। 

वृषभ: ग्रहण दौरान आप भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। निर्णय लेने में परेशानी होगी। इस दिन तनाव की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। 

मिथुन: ग्रहण के दौरान आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। बस आपको क्रोध से बचना होगा।

कर्क: ग्रहण के दौरान आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान की चिंता रहेगी। आमदनी से अधिक खर्चे होने की संभावना है।

सिंह: इस दौरान मन को शांत रखें। किसी तरह का तनाव लेना ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक फैसले भी सावधानी से लेने होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी संभव है।

कन्या: मन में किसी तरह की भय की स्थिति बनी रह सकती है। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की सूचना दी जाती है। जॉब में कठिनाई आ सकती है।

तुला: ग्रहण के दौरान परिजनों से मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपके आर्थिक व्यय में वृद्धि के आसार हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: ग्रहण का असर इस राशिवालों पर सर्वाधिक देखने को मिलेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धन का व्यय सोच समझ कर करें। विवादों से दूर रहें।

धनु: अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा परेशानी भुगतनी पड़ सकती है। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी मानहानि हो। सावधानी से निर्णय लेना होगा। मकर: चंद्र ग्रहण के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। धैर्य के साथ प्रत्येक कार्य करें। 

कुंभ: ग्रहण के दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इस दौरान साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दें। आमदनी के स्रोत में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: इस दौरान आपके मन में अहं की भावना आ सकती है, जिससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। अपने मन को कार्यक्षेत्र में लगाना होगा।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठPanchang 14 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?