लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami: 29 या 30 जनवरी? सरस्वती पूजा को लेकर आप भी हैं उलझन में, जानें किस दिन करें मां शारदा की पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 11:31 IST

Basant Panchami 2020: सरस्वती पूजा इस बार 29 और 30 जनवरी, दोनों ही दिन मनाई जा रही है। ऐसा तिथियों के कारण हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देBasant Panchami: बसंत पंचमी 29 और 30 जनवरी को भी, खास है इस दिन का महत्वबसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की होती है पूजा, नया काम शुरू करने के लिए भी सबसे शुभ दिन

Basant Panchami:सरस्वती पूजा का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। माता सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा गया है और इसलिए उनकी पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन को बसंत पंचमी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत भी होती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना भी बहुत शुभ माना गया है। पीले रंग को शुभता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है।

Basant Panchami: सरस्वती पूजा कब है?

इस बार सरस्वती पूजा को लेकर थोड़ी उलझन जैसी स्थिति है। कई जगहों पर इसे 29 जनवरी को तो कुछ जगहों पर 30 जनवरी को भी सरस्वती पूजा की जाएगी। ऐसा दरअसल तिथियों के कारण है।

दरअसल, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत सुबह 10.45 बजे से हो रही है और इसका समापन 30 तारीख को 1.19 बजे से हो रहा है। ऐसे में पंचमी तिथि की शुरुआत को माने तो सरस्वती पूजा 29 तारीख को है। हालांकि, अगर उदया तिथि यानी सूर्य उदय के साथ की तिथि को मानें तो फिर सरस्वती पूजा 30 जनवरी को किया जाना चाहिए।

Basant Panchami: सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

वैसे तो वसंत पंचमी पर पूजा का कोई खास शुभ मुहूर्त नहीं होता है लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए कि पूजा पंचमी तिथि में ही की जाए। आम तौर पर दिन के मध्य में इस दिन पूजा की जाती है। इस लिहाज से सरस्वती पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त 29 जनवरी (बुधवार) को 10.45 से 12.34 बजे तक का है। 

वहीं, जो साधक 30 जनवरी को बसंत पंचमी मनाना चाहते हैं वो सुबह-सुबह मां शारदे की पूरे विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूरी निष्ठा से पूजा करने से विद्या हासिल करने में मदद मिलती है और पढ़ाई में भी मन लगता है। इस दिन को शुभ कार्यों की शुरुआत करने के लिहाज से भी काफी अच्छा माना गया है। 

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग