लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर इस बार बन रहे हैं ये 6 शुभ योग, पंचक के दोष भी होंगे दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 08:52 IST

Basant Panchami: इस बार बसंत पंचमी पंचक के दौरान है। दरअसल, 26 जनवरी की शाम से ही पंचक लग गया है और ये 31 जनवरी की शाम को खत्म होगा। इसके बावजूद ये समय शुभ है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी पर इस बार बन रहे हैं 6 शुभ संयोग, बेहद शुभ होगा समयबसंत पंचमी के कारण इस बार पंचक के दोष भी खत्म हो रहे हैं

Basant Panchami: हिंदू शास्त्रों में माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बेहद शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि यह दिन किसी भी नये कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की परंपरा है। कहते हैं कि इसी दिन ब्रह्माजी ने मां सरस्वती की रचना की थी। दिलचस्प बात ये भी है कि इस दिन का एक जुड़ाव त्रेतायुग से भी है। दरअसल, इसी दिन से भगवान श्रीराम की शिक्षा भी शुरू हुई थी।

Basant Panchami: पंचक के दोष भी होंगे खत्म

इस बार बसंत पंचमी पंचक के दौरान है। दरअसल, 26 जनवरी की शाम से ही पंचक लग गया है और ये 31 जनवरी की शाम को खत्म होगा। इसके बावजूद इस काल में कई शुभ योग बन रहे हैं। ये बसंत पंचमी पड़ने के कारण संभव हुआ है। ये सभी शुभ योग मिलकर पंचक के दोष को भी खत्म कर रहे हैं। पंचक 31 जनवरी की शाम 6.10 बजे खत्म होगा।

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर शुभ योग

बसंत पंचमी पर 6 राजयोग बन रहे हैं। इस कारण खरीदारी या कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए ये दिन बेहद शुभ हो गया है। ये राजयोग हैं- वरीष्ठ योग, गजकेसरी योग, शश योग, शुभकर्तरी योग, विमल योग और सुमुख योग। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी से वसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है। दरअसल वसंत, ग्रीष्म और वर्षा को देवताओं की ऋतु कहा गया है। वहीं शरद, हेमंत और शिशिर पितरों की ऋतुएं हैं। 

इस बार बसंत पंचमी के गुरुवार के दिन भी होने को बेहद शुभ माना जा रहा है। गुरु को दरअसल ज्ञान और धर्म का कारक माना गया है। बसंत पंचमी के लिए मां सरस्वती पहली बार प्रकट हुई थीं और इसलिए गुरुवार का दिन होने से ज्ञान हासिल करने के लिहाज से ये बेहद शुभ संयोग है।

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना