लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर छात्र जरूर करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती का मिलेगा आशीर्वाद, शिक्षा क्षेत्र में पाएंगे सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2024 17:21 IST

Basant Panchami 2024 Upay: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां शारदा की उत्पत्ति हुई थी, यही कारण है कि बसंत पंचमी के दिन वीणा वादिनी की आराधना होती है। इस छात्रों को मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

Open in App

Basant Panchami 2024: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी पर्व 14 फरवरी को है। इस दिन विशेष रूप से ज्ञान और सुरों की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां शारदा की उत्पत्ति हुई थी, यही कारण है कि बसंत पंचमी के दिन वीणा वादिनी की आराधना होती है। इस छात्रों को मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। 

1. विद्यार्थियों के लिए यह त्योहार सबसे बड़ा त्योहार है। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान और निष्ठा से करता है, वह कुशाग्र बुद्धि का बनता है और अपनी बुद्धिमता से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाता है। 

2. बसंत पंचमी के दिन, जो विद्यार्थी शिक्षा के मामले में कुछ कमजोर हैं, या जिनका पढ़ाई में कम मन लगता है, ऐसे लोगों को तो मन लगाकर मां सरस्वती का पूजन और आराधना करनी ही चाहिए। 

3. मां सरस्वती की आराधना के समय सस्वती चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इसके पाठ से भक्तों के अंदर अज्ञानता का अंधकार दूर होता है और ज्ञान प्रकाश पुंज उनके अंदर समाहित होता है। 

4. बसंत पंचमी के दिन परिवार के सभी लोग केसर की खीर बनाकर मां को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। बेसन की बनी हुई चीज का भोग भी लगाना चाहिए। सरस्वती जी को पीले मीठे चावल का भोग लगाना चाहिए।  5. यदि आप अपनी वाणी में मधुरता चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन वाणी की कटुता कम करने के लिए शहद का भोग लगाएं और रोज उसी शहद को चाटना चाहिए। वाणी की शुद्धता का बहुत ही ध्यान रखते हुए कोशिश करनी चाहिए कि इस दिन तो असत्य न बोलें।  

टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना