लाइव न्यूज़ :

Rashifal, 19 June 2021: कैसा गुजरेगा शनिवार का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़ें 19 जून का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 14:43 IST

19 जून, 2021 राशिफल: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ये ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। पढ़ें 19 जून 2021 का राशिफल

Open in App

मेष: कारोबार या काम आदि के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। धन संबंधी परेशानी दूर होने के आसार हैं। काम का दिनभर जरूर दबाव रह सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन का आनंद प्राप्त होगा।

मिथुन: काम को लेकर भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क: पारिवारिक रिश्तों को लेकर उलझन रह सकती है। किसी करीबी से विवाद होने की आशंका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। चिंता को दूर रखने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के आसार हैं।

सिंह: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विवाह के इच्छुक हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। बिजनेस में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना या कहीं मोटा पैसे निवेश करने से फिलहाल बचें।

कन्या: आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। अपरिचित लोगों पर भरोसा ठीक नहीं होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

तुला: मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष को माकूल जवाब देने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में जीवनसाथी के सहयोग से बड़ी मुश्किल की बाधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय आज सावधान रहने की जरूरत है। काम का बोझ रहेगा लेकिन धैर्य बनाए ऱखने की जरूरत है। रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु: पूजापाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। धनलाभ और मुनाफे का दिन है। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। 

मकर: पुराने रोग से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार को लेकर चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातक काम को लेकर सावधानी बरतें। कुछ गलतियों से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

कुंभ: नई नौकरी खोज रहे जातकों के लिए शुभ संकेत आ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। निवेश को फिलहाल टालें और अपने विरोधियों से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

मीन: दिन मिलाजुला रहेगा। कानूनी दस्तावेज से जुड़े काम में सावधान रहने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद परेशान करने वाली सूचना लेकर आ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता