लाइव न्यूज़ :

राशिफल 5 अगस्त 2021: गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 07:03 IST

Aaj Ka Rashifal: आज दिन गुरुवार है। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की ये द्वादशी तिथि है। पढ़ें 5 अगस्त, 2021 का राशिफल

Open in App

मेष: आज आप उत्साह से भरे हैं और किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। दिन अच्छा रहने वाला है। अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सीनियर अधिकारी और सहकर्मी खुश होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ: आज आपको सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी।

मिथुन: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व की वजह से दूसरों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। वाणी पर जरूर संयम बरतें और गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। दिन के उतर्राध में सफलता की खबरें मिल सकती हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों की ओर ध्यान रहेगा।

सिंह: दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरा है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करना होगा। व्यापार के लिहाज से भी स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। रिलेशनशिप के मुद्दे पर भी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।

कन्या: दिन आपके लिए खास है। सभी की नजरों में रहेंगे। अपने काम में ध्यान लगाएं। सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला: दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। काम को लेकर कुछ व्यस्तता रहेगी। धन लाभ के आसार हैं। दिए हुए कर्ज वापस आएंगे। प्रोपर्टी, शेयर बाजार में पैसों के निवेश के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक: कला के क्षेत्र में रूचि रहेगी। शास्त्रीय संगीत या नृत्य सीखने के लिए प्रयासरत होंगे। दिन बिना किसी बड़ी हलचल के सामान्य तरीके से गुजरेगा।

धनु: गहरे जल से दूर रहने की जरूरत है। अनावश्यक किसी विवाद में नहीं उलझे। परेशानी उठानी पड़ सकती है। पिता के सहयोग से बड़ी मुश्किल से पार पा सकेंगे।

मकर: पत्नी या ससुराल पक्ष से विवाद से परेशानी बढ़ेगी और मन खुश नहीं रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी होने से रोकने का प्रयास करें। सार्वजनिक जीवन से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के संकेत है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता मिलने की उम्मीद करनी चाहिए।

मीन: पिछले कई दिनों से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता