लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल, 23 जुलाई 2021: कैसा रहेगा शुक्रवार का ये दिन, जानें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2021 08:34 IST

23 जुलाई 2021: ये आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। सावन का महीना भी 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App

मेष: शुक्रवार का ये दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अचानक पैसे की जरूरत पड़ने से मुश्किलें होंगी। मित्रों के सहयोग से स्थिति में सुधार होगा। दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। 

वृषभ: काम को लेकर उलझन में रहेंगे। बड़े फैसलों लेने में मुश्किलें आ सकती हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन शुभ है।

मिथुन: आपके लिए ये दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। दिन के उतर्राध में प्रेमी/प्रेयसी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 

कर्क: दिन आज आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिलने से निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध और अपनी वाणी पर संयम रखें।

सिंह: आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद की आशंका रहेगी। कानून अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। लाभ की उम्मीद है। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है।

तुला: आपके लिए दिन कुछ व्यस्त रहेगा। साथ ही विचारों में उग्रता रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में बहस से बचें। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ तनाव आ सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य को लेकर कुछ सजग रहने की आज जरूरत है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। गैरजरूरी चर्चाओं से दूर रहें। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा। रूके हुए पैसे वापस आयेंगे। 

धनु: कार्य से संबंधित अपनी योजनाओं में आप सफल होंगे। यात्रा के कार्यक्रम को टालना फिलहाल बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर: भावनाओं पर काबू रखें और धैर्य के साथ काम लेने की आज जरूरत है। परिवार जनों के साथ मनमुटाव बढ़ने से तनाव रहेगा। वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए शुभ समाचार आ सकता है।

कुंभ: नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। विवाह के इच्छुक जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

मीन: कार्यस्थल पर सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों को अपने काम से खुश करने में कामयाब होंगे। यश बढ़ेगा। घर-जमीन में पैसे निवेश करेंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। इसका ध्यान रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता