लाइव न्यूज़ :

Rashifal 05 February 2026: आज मेष समेत इन 5 राशियों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जानें अपना आज का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2026 07:49 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 05 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में मुनाफा की अपेक्षा कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। परंतु अनुभवी लोगों की सलाह लेना न भूलें। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप पर काम का दबाव रह सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।  

कर्क दैनिक राशिफल: आज किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नया टास्क मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज व्यापार से जुड़े जातक भरपूर लाभ उठाएंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आर्थिक खर्चेों में वृद्धि हो सकती है, किंतु धन लाभ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही बरतें।

तुला दैनिक राशिफल: आज ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की सलाह मानना लाभकारी साबित होगा। पिताजी से अच्छे संबंध बनेंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज बिजनेस के सिलसिले से यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा आपके लिए सुखद होगी। आज आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज किसी राजनीतिक शख्सियत से मुलाकात हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं अथवा चोटिल हो सकते हैं। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी।

मीन दैनिक राशिफल: आज परिजनों की मदद से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 16 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता