लाइव न्यूज़ :

23 March Rashifal 2023: कैसा रहने वाला है गुरुवार का दिन, किस राशि के जातकों की चमकेगी किस्तम, पढ़े 23 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2023 14:29 IST

23 March Rashifal 2023: गुरुवार का दिन सभी जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। सभी 12 राशियों से जुड़ा राशिफल पढ़िए।

Open in App

23 March Rashifal 2023: हिंदू मान्यताओं में राशिफल का खासा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि तारों, ग्रहों, नक्षत्रों की चाल आदि का असर हमारे दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। यह असर आपके स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-संपत्ति, समृद्धि, परिवार से जुड़ी बातों या व्यवसाय और नौकरी पर पड़ता है। ऐसे में आईए जानते हैं कि 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है। पढ़े 23 मार्च का राशिफल..

मेष- इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। खासकर व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने ऐसी चुनौती आएगी, जिससे निपटना मुश्किल लगेगा। नौकरीपेश जातक को भी धैर्य बनाकर चलने की जरूरत है। मानसिक तनाव आप पर हावी रह सकता है। अच्छी बात ये है कि संतान पक्ष की उन्नति के योग नजर आ रहे हैं। इससे आपको कुछ खुशी मिलेगी।

वृषभ- आपको स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। आर्थिक विकास के योग बन रहे हैं। लक्ष्मी आने वाली हैं। आप वाहनों की खरीद या बिक्री कर सकते हैं। नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बिना किसी हलचल के सामान्य रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन की अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक तौर पर स्थिर रहेंगे। घर के बड़ों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। हालांकि इन सबके बीच स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क- आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। अगर आप इसका ध्यान नहीं रखते हैं कि तो इससे बने हुए काम बिगड़ने की आशंका है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा और लाभदायी रहने वाला है। सिंह- विवादों से सामना आपका हो सकता है। खासकर कार्य स्थल पर संभल कर रहे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र या स्वजन को उधार देना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए नौकरी की संभावना बढ़ेगी।

कन्या- मानसिक तनाव, चिंतन आपको दिन भर परेशान कर सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आय के स्रोत में वृद्धि होती नजर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैरों में दर्द, उदर संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

तुला- व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक के लिए भी दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अधिकारी वर्ग से विवाद की आशंका है। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। दूर की यात्रा को गुरुवार को टाल देना बेहतर होगा। 

वृश्चिक- कारोबार-व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश की स्थति बन रही है। घर के बड़ों या पिता का सहयोग मिलेगा। संपत्ति प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

धनु- आर्थिक तौर पर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए बिजनेस के अवसर प्राप्त होंगे। आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। विदेश से नौकरी के ऑफर आने की भी संभावना है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बैठाने की जरूरत है। 

मकर- आपका के लिए दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। काम का बोझ ज्यादा होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। मुश्किलों से निपटने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। रक्तजन्य रोग परेशान करे सकते हैं। 

कुंभ- आपको सुखद समाचार विदेश से प्राप्त हो सकता है। कुछ विशेष कार्यों में धन खर्च होगा। मसलन नए घर या जमीन में पैसे निवेश करेंगे। दूर की यात्रा टालने की कोशिश करें। गहरे जल से दूर रहें।

मीन- पेट संबंधि समस्य़ा रहेगी। संपत्ति से संबंधित विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। गैर-जरूरी विवाद में खुद को न उलझाएं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खर्चों में वृद्धि रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिफल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठRashifal 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता

पूजा पाठRashifal 15 May 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, आर्थिक रूप से आएगी संपन्नता

पूजा पाठRashifal 14 May 2026: आज बढ़ सकती हैं इन 3 राशिवालों की परेशानियां, सतर्क रहकर नुकसान से बचें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?