लाइव न्यूज़ :

जुलाई के महीने में है बर्थडे? तो अपने बारे में जानिए ये 7 खास बातें

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2019 08:56 IST

जुलाई में जन्मे व्यक्ति की दुनिया परिवार से शुरू होती है और परिवार पर ही ख़त्म होती है। कोई बड़ी खुशी हो या गम, ये लोग उसे बताने के लिए सबसे पहले अपने परिवार के पास दौड़े चले आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में जन्मे लोग बुद्धिमान होते हैंये लोग आगे बढ़कर सबकी मदद करना पसंद करते हैंअपनी बातों के पक्के होते हैं, आप इन्हें धोखा नहीं दे सकते

विभिन्न शोध के अनुसार व्यति के जन्म का महीना, वार और दिन उसके व्यक्तित्व की झलक देते हैं। उसके स्वभाव से जुड़े कई राज खोलते हैं। उसकी पसंद और नापसंद के बारे में भी बताते हैं। आज से जुलाई का महीना शुरू हुआ है। अगर आपका भी इसी महीने बर्थडे है तो आगे बताए जा रहे पॉइंट्स में अपने व्यकतित्व के बारे में कुछ अनकही बातें जानें। क्या पता खुद की पर्सनालिटी की ये बात आप खुद भी ना जानते हों:

1) जुलाई में जन्मे लोग समझदार होते हैं

साल के 7वें महीने यानी जुलाई में जन्मे लोगों को अक्सर उनकी समझदारी के चलते जाना जाता है। ये लोग अपनी सूझ बूझ से आसपास के लोगों का दिल जीत लेते हैं। सामने वाले की परेशानी को ध्यानपूर्वक सुनकर उसका हल निकालना इनके बाएं हाथ के खेल जैसा है।

2) जुलाई में जन्मे लोग बुद्धिमान होते हैं

सिर्फ कहने के लिए नहीं, ये लोग सच में बुद्धिमान होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अगर इन्हें मौक़ा मिले तो काफी आगे तक जाते हैं। और अगर अधिक आधे लिखे ना हों तो जिस भी क्षेत्र में अपना हाथ आजमाते हैं, उसमें सफलता के शिखर तक पहुंच ही जाते हैं।

3) जुलाई में जन्मे लोग सहायक होते हैं

कोई अपना इन्हें एक आवाज लगाए और ये पलक झपकते उसकी मदद करने पहुंच जाते हैं। भले ही उससे नाराज क्यों ना हों, लेकिन अपनों को परेशानी में देखकर कभी भी अपना मुख नहीं मोड़ते। जब तक उनकी मदद ना हो जाए पीछे नहीं हटते।

4) जुलाई में जन्मे लोग रक्षात्मक स्वभाव के होते हैं

अपने परिवार, दोस्तों या करीबियों की रक्षा करना और वह भी इतनी कि आप सोच नहीं सकते हैं। अगर आप इनके साथ सड़क पर चलते हुए बात कर रहे हैं तो इनका ध्यान बातों में कम और इस बात पर अधिक होगा कि कहीं पीछे आप सड़क पर कैसे चल रहे हैं, बातें करते हुए कहीं बीच में तो नहीं आ रहे ताकि आपको कोई नुकसान ना हो।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी सावधान! रिश्ते को खोखला कर उसे ख़त्म कर देती हैं ये 5 चीजें

5) जुलाई में जन्मे लोग हर छोटी बात से जुड़ जाते हैं

कई बार हम दिनभर में छोटी छोटी बातों को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं लेकिन जुलाई में जन्मे लोग ऐसा कभी नहीं करते हैं। किसी ने क्या कहा, क्या किया, ये लोग हर छोटी बात को देखते-परखते हैं। इसका फायदा भी है और नुकसान भी। नुकसान यह कि इन्हें फिर हर छोटी बात परेशान करती है।

6) जुलाई में जन्मे लोग परिवार वाले होते हैं

इनकी दुनिया परिवार से शुरू होती है और परिवार पर ही ख़त्म होती है। कोई बड़ी खुशी हो या गम, ये लोग उसे बताने के लिए सबसे पहले अपने परिवार के पास दौड़े चले आते हैं। हां मुमकिन है कि अपना दुख छिपा लें, किसी को ना बताएं लेकिन खुशी जाहिर करके परिवार को खुश करने का मौक़ा नहीं छोड़ते हैं।

7) जुलाई में जन्मे लोग हर बात याद रखते हैं

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इनका दिमाग तेज़ होता है और ये हर बड़ी से छोटी बात को भी गौर से सुनते-समझते हैं, जिस वजह से इन्हें हर बात याद रह जाती है। इसलिए आप इनसे झूठ नहीं बोल सकते हैं। क्योंकि इन्हें चार दिन पहले की भी वार्तालाप का एक एक शब्द याद रहता है।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े