लाइव न्यूज़ :

इन 5 अभिनेत्रियों ने कम उम्र के पुरुषों संग लिए सात फेरे, जानें बड़ी महिला से शादी करने के फायदे

By मनाली रस्तोगी | Published: January 29, 2022 5:17 PM

उम्र में बड़ी महिला से शादी करने में कोई गुरेज नहीं है, बल्कि अगर आपकी पत्नी आपसे उम्र में बड़ी है तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। वैसे उम्र में बड़ी महिला से शादी करने का कांसेप्ट कोई नया नहीं है। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो अपने पति से उम्र में बड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों का रिश्ता काफी अच्छा है।

Open in App
ठळक मुद्देजानिए उम्र में बड़ी महिला से शादी करने के फायदों के बारे में बड़ी उम्र की महिलाओं में मैच्योरिटी लेवल अच्छा होता है

शादी एक खास और खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसको लेकर हर लड़के और लड़की के मन में अरमान होते हैं। दरअसल, शादी व्यक्ति उससे ही करना पसंद करता है जिससे उसे सच्चा प्यार होता है। ऐसे में प्यार कभी भी उम्र और रंग-रूप नहीं देखता। यही नहीं, प्यार को धर्म की दीवार भी काफी छोटी लगती है। शादी और प्यार धर्म, उम्र और रंग-रूप जैसी चीजों से बहुत परे है। इसी क्रम में बॉलीवुड सेलेब्स भी कभी धर्म, उम्र और रंग-रूप को लेकर किसी से शादी या प्यार नहीं करते। तो आईए इस आर्टिकल में उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिनके पति उनसे उम्र में छोटे हैं। यही नहीं, इस आर्टिकल में आपको उम्र में बड़ी महिला से शादी करने के फायदों के बारे में भी बताया जाएगा।

उम्र में पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां

प्रीति जिंटा, बिपाशा बासु, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियां हैं जो उम्र में अपने पति से बड़ी हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस में 10 साल का फासला है तो वहीं ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं। जीन गुडइनफ भी अपनी पत्नी प्रीति जिंटा से दो साल छोटे हैं। बिपाशा बासु करण सिंह ग्रोवर से लगभग तीन साल बड़ी हैं। वहीं, कैटरीना कैफ की बात की जाए तो बॉलीवुड एक्टर और अपने पति विक्की कौशल से पांच साल बड़ी हैं। हालांकि, खास बात ये है कि इन सभी स्टार कपल्स के उम्र का फासले ने कभी भी कोई दिक्कत नहीं पैदा की। यही नहीं, इन सभी ने साबित भी किया कि प्यार और शादी कभी उम्र देखकर नहीं की जाती। 

क्या है बड़ी महिला से शादी करने के फायदे?

-उम्र के साथ हर इंसान का मैच्योरिटी लेवल बढ़ता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी उम्र में आपसे बड़ी है तो जाहिर सी बात है कि वो धैर्यवान होने के साथ भावनात्मक रूप से भी मजबूत होगी। ऐसे में वो हर काम को अच्छे से समझकर और बेहतर तरीके से करने की क्षमता रख पाएगी।

-अगर आपकी पत्नी उम्र में बड़ी है तो बेशक उसे घर और बाहर अच्छे से मैनेज करना आता होगा। दरअसल, अपनी मां से अधिकांश महिलाएं टीनएज से ही घर संभालने के गुण सीख लेती हैं। वहीं, पढ़ाई पूरी होने के बाद वो जॉब भी करने लगती हैं। अगर बीवी बड़ी है तो जाहिर बात है कि वो घर और बाहर काफी समय से अकेले मैनेज कर रही होगी। 

-अगर आपको ऐसा लगता कि पत्नी के उम्र में बड़े होने से प्यार और रोमांस में फर्क पड़ेगा तो ऐसा नहीं है। बड़ी उम्र की महिलाएं भी प्यार और रोमांस के बारे में वैसे ही सोचती हैं जैसे कि यंग लड़कियां सोचती हैं।

-बड़ी उम्र की पत्नी है तो वो ससुराल को अच्छे से मैनेज कर सकती है। साथ ही, उम्र के साथ मैच्योरिटी लेवल बढ़ जाने की वजह से छोटी-छोटी चीजों और बच्चों को भी बेहतर तरीके से हैंडल कर पाती हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफप्रियंका चोपड़ाऐश्वर्या राय बच्चननिक जोनसबिपाशा बसुरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं सोना महापात्रा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

भारतराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया

क्रिकेटCSK New Brand Ambassador: क्या कैटरीना कैफ बन गई हैं चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड एंबेसडर? जानें पूरा सच

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

बॉलीवुड चुस्कीनिक जोनस ने बेटी मालती के साथ ली 'मॉर्निंग सेल्फी', लिटिल प्रिंसेस ने जीता फैन्स का दिल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेValentine's Week: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत , वैलेंटाइन डे पर समाप्त, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार