लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, इन बी-टाउन सेलेब्स को तलाक के बाद मिला प्यार

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 19:12 IST

जरूरी नहीं कि शादी के बाद आपकी अपने पार्टनर की बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो। ऐसे में कई बार दोनों पार्टनर आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लेते हैं। इसी क्रम में आज हम उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानेंगे जिन्हें तलाक के बाद दोबारा प्यार मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन और मेहर 20 साल की शादी के बाद अलग हो गए।सैफ और अमृता सिंह का तलाक चर्चा का विषय रहा। अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा कर रही डेट।

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन होता है, जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कस्में खाते हैं। मगर कई बार जरूरी नहीं कि आप अपनी शादी में खुश हों। ऐसे में दोनों पार्टनर आपसी सहमति से अलग हो जाते हैं। कुछ ऐसे ही आलम बॉलीवुड सेलेब्स के भी हैं। दरअसल, हमारे समाज में तलाक को एक टैबू माना जाता है। हालांकि, ये जरूरी नहीं कि आप तलाक के बाद खुश नहीं रह सकते। आम लोगों की तरह ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, जिन्हें तलाक के बाद दोबारा प्यार मिला। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये उन सेलेब्स के बारे में जो अपनी पहली शादी के फेल होने के बाद भी अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

सैफ अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर खान फिलहाल अपनी शादी में बेहद खुश हैं, लेकिन बेबो सैफ की पहली पत्नी नहीं हैं। करीना से पहले उनकी शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से साल 1991 में हुई थी। दोनों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के माता-पिता हैं। हालांकि, साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके कुछ सालों बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली। सैफ और करीना दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

मलाइका अरोड़ा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि अर्जुन को डेट करने से पहले वो खान फैमिली की बहू थीं। उनकी शादी साल 1998 में एक्टर अरबाज खान से हुई थी, जिसके बाद 9 नवंबर 2002 को अरबाज और मलाइका अरहान खान के पेरेंट्स बने। मगर 28 मार्च 2016 को इस कपल ने ऐलान किया कि दोनों अपनी राहें जुदा कर रहे हैं और आखिरकार 11 मई 2017 को दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके साथ काफी खुश हैं।

अर्जुन रामपाल

एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 1998 में शादी की थी और दोनों दो खूबसूरत बेटियों के पेरेंट्स हैं। मगर शादी के 20 सालों बाद अर्जुन और मेहर ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया। इसके बाद अर्जुन ने अप्रैल 2019 में फैंस को बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेरिट्स प्रेग्नेंट हैं। मालूम हो, अर्जुन और गैब्रिएला जुलाई 2019 में पेरेंट्स बने।

कल्कि कोचलिन 

किसी समय में कल्कि कोचलिन अनुराग कश्यप को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती थीं। मगर एक समय ऐसा भी आया जब अनुराग और कल्कि ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद कल्कि को दोबारा प्यार मिला। ऐसे में उन्होंने 30 सितंबर 2019 को कन्फर्म किया कि वो और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

दीया मिर्जा

18 अक्टूबर 2014 को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा से दीया मिर्जा ने शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के लगभग पांच साल बाद दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया और अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। साहिल से तलाक के बाद बिजनेसमैन वैभव रेखी उनकी जिंदगी में आए, जिसके बाद दोनों ने 15 फरवरी 2021 को मुंबई में शादी कर ली।

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानदीया मिर्ज़ाअर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े