लाइव न्यूज़ :

ऐसे लड़के गर्लफ्रेंड को सिर्फ 'ऑप्शन' समझते हैं, शादी से नहीं होता इनका कोई वास्ता

By गुलनीत कौर | Updated: September 13, 2018 16:22 IST

तीसरा संकेत: उसके बेस्ट फ्रेंड्स तक ये नहीं जानते कि वो आपको डेट कर रहा है।

Open in App

हर कपल के रिश्ते में एक समय जरूर आता है जब वे मन ही मन यह महसूस करते हैं कि 'अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही'। ऐसे में कुछ कपल्स बात करके हल निकाल लेते हैं। लेकिन कई बार बिना वजह जब ऐसी परिस्थिति आती है तो उसका हल निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा तब होता है जब दोनों में से कोई एक टाइमपास कर रहा हो। अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड पर इस बात को लेकर शक है तो आगे बताई जा रही 5 बातों से परखें कि क्या वाकई वो आपसे प्यार करता है या उसके लिए यह केवल एक टाइमपास रिश्ता है:

1. वो फ्यूचर की बात नहीं करता

यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण संकेत है। अगर जब भी आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्यूचर की बात करती हैं, आप दोनों का रिश्ता आगे चलकर क्या मोड़ लेगा इससे संबंधित कोई भी सवाल करती हैं, लेकिन हर बार वो बात को टाल देता है। तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ फ्यूचर देखने में दिलचस्पी नहीं रखता है। शायद उसके प्लान कुछ और ही हैं। 

2. परिवार और दोस्त

वो आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से ना मिलवाता है, ना ही बात करवाता है। यही नहीं, उसके बेस्ट फ्रेंड्स तक ये नहीं जानते कि वो आपको डेट कर रहा है। इसका साफ मतलब है कि वो आपको अपनी लाइफ का इम्पोर्टेन्ट पार्ट नहीं मानता है।

ये भी पढ़ें: धीरे-धीरे शादी तोड़ देती हैं पति-पत्नी के बीच पैदा होने वाली ये 7 गलतफहमियां

3. बातें नहीं बताता

उसका जॉब इंटरव्यू है, वो फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना रहा है, करियर में कुछ नया करने जा रहा है, ऐसी ही कितनी बातें जो आपको पता होनी चाहिए लेकिन वो नहीं बताता तो इसका साफ मतलब है कि उसकी एक अलग जिन्दगी है, जिसका हिस्सा आप नहीं हैं।

4. आप 'ऑप्शन' हैं

अगर उनका मन है तो आप दोनों डेट पर जाएंगे, उनकी पसंद की जगह पर ही जाएंगे, और अगर उनका मन नहीं है तो आप दोनों कहीं नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं, अगर वे बात नहीं करना चाहते तो कितने ही दिन आपके किसी कॉल मैसेज का जवाब नहीं देंगे। क्योंकि उनके लिए आप केवल एक ऑप्शन हैं, जिसके साथ बात करने का मन होगा तो वे खुद संपर्क करेंगे।

ये भी पढ़ें: कितनी भी क्लोज हो आपकी दोस्त, उससे कभी शेयर ना करें खुद की ये 5 बातें, कारण भी जान लें

5. ऐसे होते हैं झगड़े

जिन कपल्स में बेहद प्यार होता है उनके झगड़े और एक तरफा प्यार रखने वाले कपल्स के बीच के झगड़े में जमीन आसमान का अंतर होता है। एक दूसरे को दिल से प्यार करने वाले कपल्स झगड़ते समय एक दूसरे पर चिलाते हैं, अपना गुस्सा निकालते हैं। लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड झगड़े के बाद बात करना बंद कर दे, कॉल मैसेज का जवाब ना दे, तो इसका मतलब है कि उसे आप दोनों के आपसी प्यार या झगड़े से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश