लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें सीएम गहलोत और सचिन पायलट कहां से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2023 16:55 IST

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गढ़ सरदारपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं।25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा व तीन दिसंबर को मतगणना होगी।राजस्थान विधानसभा की कुल दो सौ सीटों हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को टोंक से उम्मीदवार बनाया गया।

सूची इस प्रकार है:

 1. नोहर — अमित चाचाण

2 .कोलायत — भंवर सिंह भाटी

3. सादुलपुर — कृष्णा पूनिया

4. सुजानगढ़ (अजा)— मनोज मेघवाल

5. मंडावा — रीटा चौधरी

6. लक्ष्मणगढ़ — गोविंद सिंह डोटासरा

7. विराटनगर — इंद्राज सिंह गुर्जर

8. मालवीय नगर — अर्चना शर्मा

9. सांगानेर — पुष्पेंद्र भारद्वाज

10. मुंडावर — ललित कुमार यादव

11. अलवर ग्रामीण (अजा) — टीकाराम जूली

12 सिकराय (अजा) — ममता भूपेश

13. सवाई माधोपुर — दानिश अबरार

14. टोंक — सचिन पायलट

15. लाडनूं — मुकेश भाकर

16. डीडवाना — चेतन सिंह चौधरी

17. जायल (अजा) —मंजू देवी

18. डेगाना — विजयपाल मिर्धा

19. परबतसर — रामनिवास गावड़िया

20. ओसियां — दिव्या मदेरणा

21. सरदारपुरा — अशोक गहलोत

22. जोधपुर — मनीषा पंवार

23. लूणी — महेंद्र विश्नोई

24. बायतु — हरीश चौधरी

25. वल्लभनगर —प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत

26. डूंगरपुर (अजजा) — गणेश घोघरा

27. बागीडोरा (अजजा) — महेंद्रजीत सिंह मालवीय

28. कुशलगढ़ (अजजा) — रमीला खड़िया

29. प्रतापगढ़ (अजजा) — रामलाल मीणा

30. भीम — सुदर्शन सिंह रावत

31. नाथद्वारा — सी पी जोशी

32. मांडलगढ़ — विवेक धाकड़

33. हिंडोली — अशोक चांदना।

सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां ​​से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान विधानसभा की कुल दो सौ सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा व तीन दिसंबर को मतगणना होगी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने उनके गढ़ टोंक सीट से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 33 उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गहलोत को उनके विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह वर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा से उम्मीदवार बनाया है। बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गत बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतमेहमान पंछियों के लिए ­झील बनी कब्रगाह

क्राइम अलर्टराजस्थान में सरकारी परियोजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु EY अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा