लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस की हार, मुख्यमंत्री गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मिश्र को त्यागपत्र सौंपा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 19:14 IST

Assembly Elections 2023: भाजपा ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीट पर कब्जा किया या आगे है। राज्य में 199 सीट पर मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर स्थित राजभवन पहुंचे थे।भाजपा ने बुरी तरह से हराया है। 

Assembly Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस की हार हुई। भाजपा ने बुरी तरह से हराया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर स्थित राजभवन पहुंचे थे। भाजपा ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीट पर कब्जा किया या आगे है। राज्य में 199 सीट पर मतदान हुआ था।

राजभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्य करते रहने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 में से 199 सीट पर मतदान हुआ है। जिसके परिणाम रविवार को आए।

भारतीय जनता पार्टी को 106 सीट पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल गया है। शाम 6:45 बजे तक नौ सीट पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यानी कुल आंकड़ा 115 तक पहुंचता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस 69 सीट पर सिमटी दिख रही है। 60 सीट पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं जबकि नौ पर आगे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023अशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा