लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद से पूछताछ क्यों नहीं हुई, प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं, गिरफ्तारी क्यों नहींः कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 10, 2019 16:29 IST

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यह सवाल भी किया कि लड़की के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चिन्मयांनद से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? उन्होंने पीड़ित छात्रा के बयान से जुड़ा वीडियो दिखाते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। लेकिन उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव और चिन्मयानंद मामले मोदी सरकार और योगी सरकार की संवेदनहीनता को दिखाते हैं।नायक ने यह दावा भी किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में पुलिस रक्षक से भक्षक बन चुकी है।

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा के मीडिया के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता’ भाजपा के डीएनए शमिल हो चुका है।

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यह सवाल भी किया कि लड़की के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चिन्मयांनद से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? उन्होंने पीड़ित छात्रा के बयान से जुड़ा वीडियो दिखाते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। लेकिन उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।

उन्नाव और चिन्मयानंद मामले मोदी सरकार और योगी सरकार की संवेदनहीनता को दिखाते हैं।’’ नायक ने यह दावा भी किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में पुलिस रक्षक से भक्षक बन चुकी है। सरकार की अपराधियों के साथ संलिप्तता दिख रही है। आवाज उठाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता भाजपा के डीएनए में शामिल हो गया है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘चिन्मयानंद से पूछताछ क्यों नहीं हुई? प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

गौरतलब है कि शाहजहांपुर की छात्रा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया। छात्रा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है।

उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही। पिछले महीने एक वायरल वीडियो में चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा कल पहली बार मीडिया के सामने आई।

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा