लाइव न्यूज़ :

एएमयू विवाद पर बोले BJP के 'शत्रु', लोगों की तस्वीरों को हटाने की क्या जरूरत?

By भाषा | Updated: May 10, 2018 05:08 IST

सिन्हा पणजी में  भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान देने के लिए आए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समूह सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने किया था।

Open in App

पणजी, 10 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर छिड़े विवाद की पृष्ठभूमि में असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को ऐसी मांग के औचत्य पर सवाल किया। बीजेपी सांसद ने एएमयू का नाम लिए बिना कहा, 'अचानक से विश्वविद्यालयों का नाम बदलने और कुछ लोगों की तस्वीरों को हटाने की मांग होने लगी। उन्हें क्यों हटाया जाए? इतने सालों में वे वहीं थे और सबकुछ ठीक चल रहा था।' 

सिन्हा पणजी में  भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान देने के लिए आए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समूह सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने किया था। इस दौरान के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। 

सिन्हा ने कहा कि बीजेपी को उन घटनाओं पर आत्मविश्लेषण करना चाहिए जिन में गाय की रक्षा के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ लोगों की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। 

न्यायपालिक के शीर्ष स्तर पर चल रहे विवाद के संदर्भ में पटना साहिब से लोकसभा सदस्य ने कहा,  'मैं इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं कि न्यायपालिका में जो रहा है वह सही है या गलत, लेकिन सवाल यह है कि यह हो क्यों रहा है।' उन्होंने कहा कि वह सच बोलकर अपनी पार्टी को आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा